लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: एकात्म ध्वज यात्रा में भाजपा विधायक की कार्यकर्ताओं ने की पिटाई

By IANS | Updated: January 17, 2018 23:07 IST

सोशल मीडिया को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से मारपीट करते दिख रहा है।

Open in App

मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में प्रदेश सरकार द्वारा निकाली जा रही एकात्म यात्रा के ध्वज लेकर चलने पर हुए विवाद में भारतीय जनता पार्टी के ही कार्यकर्ताओं ने विधायक गोपाल परमार की पिटाई कर दी। परमार ने इस घटना के लिए क्षेत्रीय सांसद और उनके समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। सोशल मीडिया पर बुधवार की शाम को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से मारपीट करते दिख रहा है। जिसे पीटा जा रहा है वह हाथ में एकात्म यात्रा का ध्वज थामे हुए है। बाद में खुलासा हुआ कि जिससे हाथापाई हो रही है वह कोई और नहीं भाजपा का विधायक गोपाल परमार हैं।परमार से आईएएनएस से बात की तो उन्होंने स्वीकारा कि, "जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वह सही है और उनके साथ भाजपा के क्षेत्रीय सांसद मनोहर उंटवाल के समर्थकों ने अभद्रता की है। यह मामला पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान तक पहुंच गया है।"परमार ने कहा, "एकात्म यात्रा बड़ी धूमधाम से निकल रही थी, बड़ी संख्या में लोग शामिल थे, मगर तभी सांसद समर्थकों ने आकर उत्पात कर दिया। माहौल न बिगड़े इसलिए उनके समर्थक शांत रहे। हमारे लिए एकात्म यात्रा पहले है, इसलिए बात ज्यादा नहीं बिगड़ी।"वहीं क्षेत्रीय सांसद मनोहर उंटवाल से संपर्क करने की कोशिश की गई मगर वे उपलब्ध नहीं हुए।ज्ञात हो कि इससे पहले मंगलवार को एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मारने के साथ भीड़ के बीच से उसे खींचकर अलग कर रहे है। इस पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला और पुलिस से प्रकरण दर्ज करने की मांग की।  

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपद्मावत: मध्य प्रदेश में फिल्म ही नहीं गाने सुनने पर भी हो सकती है जेल

ज़रा हटकेसीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऑन ड्यूटी सुरक्षाकर्मी को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी