लाइव न्यूज़ :

'शुक्रिया मोदी भाईजान' अभियान शुरू करेगा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, मुस्लिम महिलाओं को अपने पाले में लाने के लिए बनाई रणनीति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2023 14:40 IST

मुस्लिम महिला मतदाताओं को रिझाने की इस योजना की टैगलाइन ‘ना दूरी है ना खाई है, मोदी हमारा भाई है’ रखी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अल्पसंख्यक मोर्चा दो जनवरी से उत्तर प्रदेश के सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 'शुक्रिया मोदी भाईजान' नामक एक विशेष अभियान शुरू करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे'शुक्रिया मोदी भाईजान' अभियान शुरू करेगा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, दो जनवरी से उत्तर प्रदेश के सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में अभियानमुस्लिम महिलाओं को अपने पाले में लाने के लिए बनाई रणनीति

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव में मुस्लिम महिलाओं को अपने पाले में लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अल्पसंख्यक मोर्चा दो जनवरी से उत्तर प्रदेश के सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 'शुक्रिया मोदी भाईजान' नामक एक विशेष अभियान शुरू करेगा। इस अभियान के तहत मोर्चा हर लोकसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करेगा जिसमें कम से कम 1,000 मुस्लिम महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। 

मुस्लिम महिला मतदाताओं को रिझाने की इस योजना की टैगलाइन ‘ना दूरी है ना खाई है, मोदी हमारा भाई है’ रखी गई है। उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि ‘शुक्रिया मोदी भाईजान’ कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उनके लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया जाएगा। साथ ही उन्हें यह बताया जाएगा कि उन्हें आखिर भाजपा को वोट क्यों देना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन सम्मेलनों के जरिए कोशिश की जाएगी कि मुस्लिम महिलाओं को उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, हज का कोटा बढ़ाया जाना, महिलाओं को महरम व्यक्ति के साथ ही हज पर जाने की अनिवार्यता खत्म किया जाना, मुस्लिम बच्चों को छात्रवृत्ति समेत समुदाय को लाभ पहुंचाने वाली तमाम योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। 

कुंवर बासित अली ने बताया कि यह अभियान आगामी दो जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हाल ही में प्रदेश के सभी जिलों में मुस्लिम महिलाओं ने जिलाधिकारी को मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर धन्यवाद ज्ञापन दिया था। अब इस सिलसिले को आगे बढ़ते हुए हर लोकसभा क्षेत्र में शुक्रिया मोदी भाईजान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।’ 

अली ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुस्लिम महिलाओं को मकान मिले हैं और मुस्लिमों को इस योजना का लाभ उनकी आबादी के प्रतिशत के मुकाबले ज्यादा दिया गया है। प्रदेश में महिला सुरक्षा पहले से बेहतर हुई है और विभिन्न योजनाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान का नाम 'शुक्रिया मोदी भाईजान' रखे जाने की एक बड़ी वजह यह है कि मोदी ने विभिन्न योजनाओं में मुस्लिम महिलाओं को प्राथमिकता देकर भाई-बहन का रिश्ता कायम किया है।

(इनपुट - भाषा)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBJPलोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ