रावसाहेब पाटिल ने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, चंद्रकांत पाटिल को किया गया नियुक्त

By स्वाति सिंह | Published: July 16, 2019 03:06 PM2019-07-16T15:06:45+5:302019-07-16T15:54:44+5:30

मई में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद रावसाहेब पाटिल दानवे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। तब से ही उनके प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ने की चर्चा चल रही थी। 

BJP Maharashtra President, Raosaheb Patil Danve resigns from his post. | रावसाहेब पाटिल ने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, चंद्रकांत पाटिल को किया गया नियुक्त

चंद्रकांत पाटिल को भाजपा महाराष्ट्र के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

Highlights2014 के आम चुनाव में दानवे ने चौथी बार जालना निर्वाचन क्षेत्र जीता था। मई में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद रावसाहेब पाटिल दानवे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रावसाहेब दानवे की जगह चंद्रकांत पाटिल को भाजपा महाराष्ट्र के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

मई में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद रावसाहेब पाटिल दानवे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। तब से ही उनके प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ने की चर्चा चल रही थी। 

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव इसी साल होना है। 

बता दें कि रावसाहेब पाटिल दानवे बीजेपी के दिग्‍गज नेताओं में से एक हैं। दानवे जेईएस, जालना, महाराष्ट्र से बीए की डिग्री प्राप्त की है। दानवे 16वीं लोकसभा में बीजेपी का प्रतिनिधित्व किया था। 2014 के आम चुनाव में दानवे ने चौथी बार जालना निर्वाचन क्षेत्र जीता था। इसके बाद मोदी मंत्रीमंडल में केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पद पर नियुक्त किया गया। मार्च 2015 में तक उन्होंने पद संभाला था।  

इसके साथ ही अमित शाह ने मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई महानगर बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव है, इसे देखते हुए चुनाव से पहले पार्टी राज्य में कई और बड़े बदलाव कर सकती है। गौरतलब है कि इस साल महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होना तय है।

 इन सभी राज्यों में सबसे बड़ा राज्य महाराष्ट्र है और इस राज्य में लोकसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना गठबंधन ने ज्यादातर सीटों पर जीत दर्ज की है।

Web Title: BJP Maharashtra President, Raosaheb Patil Danve resigns from his post.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे