उत्तर बंगाल के भाजपा नेता तृणमूल कांग्रेस में होंगे शामिल

By भाषा | Published: June 20, 2021 08:34 PM2021-06-20T20:34:06+5:302021-06-20T20:34:06+5:30

BJP leaders from North Bengal will join Trinamool Congress | उत्तर बंगाल के भाजपा नेता तृणमूल कांग्रेस में होंगे शामिल

उत्तर बंगाल के भाजपा नेता तृणमूल कांग्रेस में होंगे शामिल

कोलकाता, 20 जून उत्तर बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका देते हुए पार्टी की अलीपुरद्वार जिला इकाई के अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा ने रविवार को कहा कि वह जल्द तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे।

शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि वह भाजपा की नीतियों से तालमेल नहीं बैठा पा रहे थे और ऐसे हालात में उनके लिए जनता के लिए काम करना मुश्किल होता जा रहा था।

उन्होंने कोलकाता रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने भाजपा को चुनाव जिताने के लिए भरसक प्रयास किया और पार्टी ने पांच सीटें जीतीं। लेकिन अब हममें से कुछ लोग पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं।’’

शर्मा ने कहा कि ‘उत्तरी बंगाल को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा देने की हमारे स्थानीय सांसद की मांग’ के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई बड़े नेता तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि उन्होंने नाम नहीं बताए। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार शर्मा अगले कुछ दिन में पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

भाजपा विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शर्मा की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘उत्तर बंगाल में हमारा संगठन मजबूत है। गंगा प्रसाद के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। हम एक और गंगा प्रसाद तैयार कर लेंगे। लोग मायने नहीं रखते, भाजपा मायने रखती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP leaders from North Bengal will join Trinamool Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे