लाइव न्यूज़ :

भाटपाड़ा में लोगों ने धारा 144 का उल्लंघन किया, पुलिसकर्मियों पर फेंके पत्थर , 16 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 22, 2019 06:37 IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने चिंता जताते हुए कहा ‘‘ न केवल भाटपाड़ा बल्कि पूरे राज्य में शांति बनाये रखने की आवश्यकता है।’’ भाटपाड़ा और जगद्दल क्षेत्रों में दुकानें और बाजार बंद रहे।

Open in App

स्थानीय और भाजपा नेताओं ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार को उन दो लोगों के शवों के साथ रैली निकाली जिनकी उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा क्षेत्र में बदमाशों के दो गुटों के बीच झड़प के दौरान गोलीबारी में मौत हो गई थी। क्षेत्र के हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इलाके में निषेधाज्ञा लागू है और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि झड़पों के संबंध में 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा से जुड़े बताए जा रहे दो समूहों के बीच बृहस्पतिवार को झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने चिंता जताते हुए कहा ‘‘ न केवल भाटपाड़ा बल्कि पूरे राज्य में शांति बनाये रखने की आवश्यकता है।’’ भाटपाड़ा और जगद्दल क्षेत्रों में दुकानें और बाजार बंद रहे। इंटरनेट सेवाओं पर भी अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। इलाके के भीतर और उसके आसपास धारा 144 लागू है।

हालांकि बृहस्पतिवार रात को किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली। कई लोगों ने आज सुबह कांकीनारा बाजार के निकट ‘‘बम धमाके की आवाज’’ सुनाई देने की बात कही। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है। भाजपा ने राज्य प्रशासन पर ‘‘तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं’’ की तरह काम करने का आरोप लगाया।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने भाटपारा आगजनी घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की। राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना में शामिल लोगों के खिलाफ ‘‘उनकी राजनीतिक पहचान का ख्याल किये बिना’’ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो