लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नेताओं ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की

By भाषा | Updated: June 21, 2021 21:14 IST

Open in App

कोलकाता, 21 जून पश्चिम बंगाल में कोविड—19 के कारण जारी प्रतिबंधों के बीच सैकड़ों लोगों ने सोमवार को अंतररारष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां अपने—अपने घरों में योगासन लगाया जबकि कुछ​ शिक्षण संस्थानों ने संकाय सदस्यों एवं छात्रों के लिये आनलाइन योग सत्र का आयोजन किया ।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस अवसर पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये पार्टी के मालदा कार्यालय में ध्यान किया अन्य लोगों ने फेसबुक लाइव पर उनका अनुसरण किया ।

घोष के पार्टी सहयोगी और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो तथा आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने भी शोसल मीडिया पर अपने फॉलोवरों से योगाभ्यास करने के लिये कहा ।

सुप्रियो ने ट्वीट किया, ''योग आपके शरीर, मन और आत्मा को समन्वित करने का विज्ञान है... इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनायें और दैनिक तनाव को दूर रखने की इस कला को सीखें ।''

पॉल ने अपनी एक तस्वीर फेसबुक पर साझा की जिसमें वह योग करती दिख रही हैं और सबको उन्होंने बीमारियों से दूर रहने के लिये कहा ।

खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने अपने जिमखाना में सीमित भागीदारी के साथ ''सामान्य योग प्रोटोकॉल पर आधारित'' एक प्रदर्शन सत्र का आयोजन किया ।

इसके अलावा विश्व भारती विश्वविद्यालय, भारतीय प्रबंध संस्थान कोलकाता, ​बिड़ला औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालय आदि में योग सत्र का आयोजन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?