लाइव न्यूज़ :

बीजेपी की दिग्गज नेता ने रेलवे पर उठाए सवाल, वीडियो पोस्ट कर कहा- नहीं आए‘अच्छे दिन’

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 26, 2018 09:14 IST

बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी कांता चावला ने वीडियो पोस्ट करके रेलवे की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री मोदी की महत्वकांक्षी योजना बुलेट ट्रेन को लेकर सरकार तेजी से काम कर रही है। सरकार बुलेट ट्रेन को वही रूप देने की कोशिश कर रही है जो बाकी देशो में दी गई है। लेकिन अब बीजेपी की ही एक दिग्गज नेता ने रेलवे की पोल पट्टी खोलकर रख दी है। 

बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी कांता चावला ने वीडियो पोस्ट करके रेलवे की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी और  केन्द्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल से इसकी शिकायत की थी। इस वीडियो में बीजेपी नेता ने देश में बुलेट ट्रेन चलाने की बजाए रेलवे में ही सुधार की वकालत की। 

जिस तरह से बीजेपी नेता ने अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े किए हैं उसके बाद बीजेपी इस पर सकपकती नजर आ रही है और रेलवे में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दे रही है। दरअसल इस मामले की शुरुआत 22 दिसंबर को हुई थी जब  बीजेपी नेता और अमृतसर सेंट्रल से विधायक लक्ष्मी कांता चावला अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस रेलगाड़ी से अमृतसर से अयोध्या जा रहीं थी।

उन्होंने उस दौरान अपनी इस रेलयात्रा के दौरान रेलगाड़ी में अव्यवस्था देखकर एक वीडियो शूट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार से इसकी शिकायत की। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आपसे विनती करती हूं कि यात्रियों पर दया कीजिए। हम पिछले 24 घंटों से परेशानी झेल रहे हैं। भगवान के लिए, अभी के लिए बुलेट ट्रेन को भूल जाइए। आप पहले से ही चलायी जा रही रेलगाड़ियों पर ध्यान दीजिए।

हमने ईमेल पर पीयूष गोयल से शिकायत की, हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल किया, लेकिन कहीं से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। रेल मंत्री को रेलगाड़ियों में एक आम आदमी की तरह यात्रा करनी चाहिए, जिससे उन्हें हालात की सही जानकारी हो सके। रेलवे में कोई ‘अच्छे दिन’ नहीं आए हैं। बीजेपी नेता के द्वारा ही इस तरह से सवाल उठाए जाने के बाद से अब बीजेपी सवालों में घिरती नजर आ रही है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं