लाइव न्यूज़ :

बढ़ सकती है मुख्यमंत्री केजरीवाल की मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दर्ज किया केस

By भाषा | Updated: October 1, 2018 17:21 IST

भारतीय जनता पार्टी ने तिलक मार्ग पुलिस थाने में मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दाखिल की और केस दर्ज करने की मांग की। 

Open in App

नई दिल्ली, एक अक्टूबर: भाजपा की दिल्ली इकाई के नेता और उच्चतम न्यायालय के वकील अश्विनी उपाध्याय ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई। लखनऊ में एक निजी कंपनी के अधिकारी के मारे जाने की घटना पर केजरीवाल की ओर से किए गए ट्वीट के सिलसिले में यह शिकायत दाखिल की गई। 

उपाध्याय ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह ‘‘धर्म के आधार पर वैमनस्य को बढ़ावा रहे हैं’’ और ‘‘ऐसे काम कर रहे हैं जो सद्भाव बनाए रखने के खिलाफ’’ हैं। 

भाजपा नेता ने तिलक मार्ग पुलिस थाने में मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दाखिल की और केस दर्ज करने की मांग की। 

केजरीवाल ने कल एक ट्वीट में लिखा था, ‘‘विवेक तिवारी तो हिंदू था। फिर उसको इन्होंने क्यों मारा? भाजपा के नेता पूरे देश में हिंदू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं? अपनी आंखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिंदुओं का कत्ल करना पड़े तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे।’’ 

बीते शनिवार को लखनऊ के गोमती नगर इलाके में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने तिवारी (38) की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी।इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ दाखिल शिकायत की जांच की जा रही है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस बाबत कानूनी राय ले रहे हैं कि क्या इस शिकायत के संदर्भ में कोई मामला बनता है।’’ 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्लीलखनऊउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी