लाइव न्यूज़ :

'विद्या चाहिए तो सरस्वती....धन चाहिए तो लक्ष्मी को...' ,भाजपा नेता के विवादित बयान पर मचा हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: October 13, 2022 07:37 IST

इस मामले में ‘आप’ ने ट्वीट कर कहा है, ‘‘ भाजपा विधायक बंशीधर भगत हज़ारों की भीड़ में भगवान शिव-विष्णु और मां सरस्वती- मां लक्ष्मी का भद्दा मज़ाक बना रहे हैं। भाजपा वालों ने सारी हदें पार कर दी हैं। देश की जनता इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक बंशीधर भगत ने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ विवादित बयान दिया है।उन्होंने मां सरस्वती और लक्ष्मी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है।उनके इस बयान को लेकर कांग्रेस और 'आप' पार्टी ने आपत्ति जताई है।

देहरादून: कांग्रेस ने उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बंशीधर भगत पर हाल में हिंदू देवी-देवताओं पर की गई उनकी टिप्पणी से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। 

साधु-संतों के एक समूह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उत्तराखंड के पूर्व भाजपा अध्यक्ष भगत के खिलाफ उनकी टिप्पणी के मामले में कार्रवाई करने की अपील की है। 

क्या है पूरा मामला

हलद्वानी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कालाडुंगी से विधायक भगत ने ‘पटाओ’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि ‘‘व्यक्ति को शिक्षा के लिए देवी सरस्वती, शक्ति के लिए देवी दुर्गा और धन के लिए देवी लक्ष्मी को खुश करना पड़ता है... पुरुषों के पास क्या है... भगवान शिव हिमालय पर रहते हैं और भगवान विष्णु समुद्र में।’’

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि भगत की टिप्पणी से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। 

कांग्रेस ने जताई आपत्ति, कार्रवाई की मांग की

इस पर बोलते हुए गरिमा दसौनी ने कहा, ‘‘ भाजपा को भगत के खिलाफ कार्रवाई कर कड़ा संदेश देना चाहिए जिन्होंने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है ।’’ काली सेना के प्रमुख आनंद स्वरूप ने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के मामले में भगत के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। 

स्वरूप ने कहा, ‘‘भाजपा को ऐसे नेताओं से किनारा करना चाहिए। भगत (जिसका अभिप्राय भक्त होता है) उनके नाम का हिस्सा हो सकता है लेकिन उनकी टिप्पणी ‘चंडाल’ जैसी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।’’ 

कांग्रेस संग आप पार्टी ने भी सवाल उठाए है

आम आदमी पार्टी (आप) ने भी भगत की हिंदू देवी-देवताओं पर की गई कथित टिप्पणी को ‘शर्मनाक’ करार दिया है और भाजपा नेतृत्व से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आप के वरिष्ठ नेता और धर्मांतरण कार्यक्रम में शामिल होने से उपजे विवाद के बाद हाल में दिल्ली के सामाजिक कल्याण मंत्री से इस्तीफा देने वाले राजेंद्र पाल गौतम ने ट्वीट किया, ‘‘क्या भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा?’’ 

‘आप’ ने ट्वीट किया, ‘‘ भाजपा विधायक बंशीधर भगत हज़ारों की भीड़ में भगवान शिव-विष्णु और मां सरस्वती- मां लक्ष्मी का भद्दा मज़ाक बना रहे हैं। भाजपा वालों ने सारी हदें पार कर दी हैं। देश की जनता इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।’’ आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भगत की टिप्पणी को देवियों का ‘अपमान’ करार दिया कहा कि ‘हमारी देवियों के अपमान पर पूरी भाजपा चुप है।’’  

टॅग्स :उत्तराखण्डकांग्रेसAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी