लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में फिर से खट्टर सरकार, जेजेपी से गठबंधन के बाद बीजेपी कल करेगी सरकार बनाने का दावा पेश 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 25, 2019 22:01 IST

हरियाणा में सरकार बनाने के लिए बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन हुआ है। बीजेपी ने जेजेपी को डिप्टी सीएम का पद ऑफर किया गया है और बीजेपी से मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला और त्रिशंकु विधानसभा के स्थिति बन गई थी। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और तभी से वह सरकार बनाने की कोशिश में जुटी हुई थी, जिस पर शुक्रवार देर शाम को विराम लग गया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला और त्रिशंकु विधानसभा के स्थिति बन गई थी। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और तभी से वह सरकार बनाने की कोशिश में जुटी हुई थी, जिस पर शुक्रवार देर शाम को विराम लग गया। पार्टी ने जेजेपी से हाथ मिला लिया है। 

हरियाणा में सरकार बनाने के लिए बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन हुआ है। बीजेपी ने जेजेपी को डिप्टी सीएम का पद ऑफर किया गया है और बीजेपी से मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री होंगे। इस बीच मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि बीजेपी राज्य में सरकार बनाने के लिए कल राज्यपाल से मिलेगी और अपना दावा पेश करेगी।

वहीं, साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा को एक स्थिर सरकार देने के लिए बीजेपी और जेजेपी का साथ आना महत्वपूर्ण था। मैं अमित शाह जी और नड्डा जी को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारी पार्टी ने तय किया कि राज्य की बेहतरी के लिए एक स्थिर सरकार का होना जरूरी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, जेजेपी सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नैना चौटाला और दिग्विजय चौटाला के साथ भी ब्लैक कैट कमांडो तैनात किए गए हैं। नई दिल्ली, सिरसा, चंडीगढ़, हिसार में स्थित दुष्यंत आवास पर गार्ड तैनात कि गए हैं।

इससे पहले बीजेपी नेता और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के घर जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला पहुंचे। इसके बाद दोनों नेता गाड़ी में एक साथ निकले और गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंचे, जहां दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बैठक हुई और आगे की रणनीति तय हुई। 

आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट बीते दिन गुरुवार को घोषित किया गया, जिसमें किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला और त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन गई। 75 पार का नारा देने वाली बीजेपी को सिर्फ 40 सीटों से संतोष करना पड़ा। वहीं, 10 सीटें जेजेपी और 31 सीटें कांग्रेस के कब्जे में आई हैं। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जननायक जनता पार्टीदुष्यंत चौटालामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां