लाइव न्यूज़ :

पंकजा के खून में भाजपा, बावनकुले ने कहा-गोपीनाथ मुंडे की विरासत की उत्तराधिकारी हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2023 21:15 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख जयंत पाटिल की टिप्पणी पर कि राकांपा के कुछ पदाधिकारियों के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को परेशानी हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा एक महासागर है और जो भी शामिल होंगे उनकी क्षमता के अनुसार काम दिया जाएगा।हमारी विचारधारा के अनुसार काम कर सकते हैं। 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली परली सीट से हार गई थीं।

औरंगाबादः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को पूर्व विधायक पंकजा मुंडे के उस बयान को खारिज कर दिया, जिसमें पंकजा ने कहा था कि वह पार्टी की हैं लेकिन पार्टी उनकी नहीं है।

 

भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे के 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली परली सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और चचेरे भाई धनंजय मुंडे से हारने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी में उन्हें अलग-थलग किया जा रहा है।

अगस्त 2022 में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फड़नवीस कैबिनेट के पहले विस्तार के बाद, पंकजा ने कहा था कि वह शायद मंत्रिमंडल में एक सीट पाने के लिए 'योग्य' नहीं थीं, जिसके कारण एक बार फिर उनके पार्टी से नाखुश होने की चर्चा शुरू हुई। चंद्रशेखर बावनकुले ने हिंगोली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा पंकजा मुंडे के खून में है।

वह गोपीनाथ मुंडे की विरासत की उत्तराधिकारी हैं। वह पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं।’’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख जयंत पाटिल की इस टिप्पणी पर कि राकांपा के कुछ पदाधिकारियों के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को परेशानी हो रही है।

बावनकुले ने कहा कि उनकी पार्टी एक महासागर है और जो भी शामिल होंगे उन्हें उनकी क्षमता के अनुसार काम दिया जाएगा। बावनकुले ने दावा किया, ‘यह एक खुला अवसर है। जो लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं वे आ सकते हैं और हमारी विचारधारा के अनुसार काम कर सकते हैं। भाजपा एक महासागर है और सभी को समाहित कर सकती है।’

टॅग्स :पंकजा मुंडेमहाराष्ट्रमुंबईBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी