लाइव न्यूज़ :

मेघालय के गारो जनजातीय परिषद् में एनपीपी को समर्थन देने पर भाजपा ने निर्णय नहीं लिया है : मावरी

By भाषा | Updated: April 17, 2021 18:37 IST

Open in App

शिलांग, 17 अप्रैल भाजपा ने अभी तक निर्णय नहीं किया है कि मेघालय में पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (नेडा) की सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), गारो हिल्स स्वायत्तशासी जिला परिषद् (जीएचएडीसी) का नेतृत्व करेगी अथवा नहीं। यह बात शनिवार को भगवा दल के राज्य प्रमुख अर्नेस्ट मावरी ने कही।

29 सदस्यीय जीएचएडीसी के हाल में हुए चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। सबसे अधिक कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की जिसके बाद एनपीपी के खाते में 11 सीटें आईं। मेघालय जनतांत्रिक गठबंधन (एमडीए) में सहयोगी भाजपा ने महज दो सीटों पर जीत दर्ज की। गारो नेशनल काउंसिल ने एक सीट पर और तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।

एनपीपी को तीन निर्दलीय एमडीसी (जिला परिषद् सदस्य) और जीएनसी सदस्य का समर्थन हासिल है और इसने गठबंधन का नाम गारो हिल्स जनतांत्रिक गठबंधन रखा है।

मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने परिषद् में बहुमत साबित करने के लिए 15 सदस्यों को राज्यपाल सत्यपाल मलिक के समक्ष पेश किया। बहरहाल, भाजपा के दो एमडीसी इस अवसर पर अनुपस्थित थे।

मावरी ने कहा, ‘‘भाजपा ने अभी तक निर्णय नहीं किया है कि वह एनपीपी का समर्थन करेगी या विपक्ष में बैठेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण