लाइव न्यूज़ :

दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या पर खड़गे ने शिवराज पर साधा निशाना, कहा- वंचितों के पैर धोकर अपना गुनाह छिपाते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2023 15:06 IST

खड़गे ने कहा, ‘‘भाजपा ने मध्य प्रदेश को दलित अत्याचार की प्रयोगशाला बना दिया है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों की दर सबसे अधिक है, जो राष्ट्रीय औसत से भी तीन गुना है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया में आई खबरों के अनुसार, सागर जिले में 18 वर्षीय दलित किशोर की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी मध्य प्रदेश में दलितों एवं आदिवासियों पर लगातार होते उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूं तक नहीं करते।

नयी दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश के सागर में एक दलित व्यक्ति की कथित हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने राज्य को दलितों पर अत्याचार की ‘‘प्रयोगशाला’’ बना दिया है। खड़गे ने दावा किया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ता में नहीं लौट पाएगी क्योंकि लोग समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के खिलाफ अत्याचार का उसे जवाब देंगे।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, सागर जिले में 18 वर्षीय दलित किशोर की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। ये लोग किशोर पर इस बात का दबाव बना रहे थे कि वह अपनी बहन को उसके द्वारा 2019 में दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले को वापस लेने के लिए राजी करे।

खड़गे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गुंडों ने उसकी मां को भी नहीं बख्शा। सागर में संत रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) जी मध्य प्रदेश में दलितों एवं आदिवासियों पर लगातार होते उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूं तक नहीं करते।’’ उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धोकर अपना ‘‘गुनाह छिपाने’’ की कोशिश करते हैं।

खड़गे ने कहा, ‘‘भाजपा ने मध्य प्रदेश को दलित अत्याचार की प्रयोगशाला बना दिया है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों की दर सबसे अधिक है, जो राष्ट्रीय औसत से भी तीन गुना है।’’ उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मोदी जी, इस बार मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली। समाज के वंचित व शोषित वर्ग को तड़पाने-तरसाने का जवाब आपको कुछ महीने बाद मिल जाएगा। भाजपा की विदाई निश्चित है।’’

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?