लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी से भाजपा को पहली राज्यसभा सीट मिलना पार्टी के प्रत्येक सदस्य के लिए गर्व की बात : मोदी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 11:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर पुडुचेरी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राज्यसभा का पहला सदस्य मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि यह पार्टी के प्रत्येक सदस्य के लिए अत्यंत गर्व की बात है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों- सर्वानंद सोनोवाल और एल मुरुगन को क्रमश: असम और मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर बधाई भी दी।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “यह प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारी पार्टी को श्री एस सेल्वागनबथी जी के रूप में पुडुचेरी से पहला राज्यसभा सांसद मिला है। पुडुचेरी के लोगों ने हम पर जो भरोसा जताया है, उसके आगे हम नतमस्तक हैं। हम पुडुचेरी की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे।”

उन्होंने कहा, “मेरे मंत्रिमंडलीय सहयोगी श्री सर्वानंद सोनोवाल जी और राज्य मंत्री श्री मुरुगन जी को क्रमशः असम और मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने जाने पर बधाई। मुझे विश्वास है कि वे संसदीय कार्यवाहियों को समृद्ध करेंगे और जनता की भलाई के हमारे एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे।”

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एआईएनआरसी-भाजपा गठबंधन सत्ता में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण