लाइव न्यूज़ :

भाजपा लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है : कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 7, 2021 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर कांग्रेस ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी सरकार पर लोगों को "आत्मघाती अवसाद’’से ग्रस्त होने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया और इसके साथ ही राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2014 से अब तक कुल 9.52 लाख लोग आत्महत्या कर चुके हैं।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा कि रिपोर्ट के अनुसार आत्महत्या करने वाले छात्रों की संख्या में 55 प्रतिशत, ऐसे बेरोजगारों की संख्या में 58 प्रतिशत और किसानों, मजदूरों तथा दिहाड़ी मजदूरों की संख्या में 139.37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘2014 से 2020 के बीच पिछले सात साल के दौरान मोदी सरकार की नाकाम और संवेदनहीन नीतियों से 9,52,875 भारतीय आत्महत्या करने को मजबूर हुए।’’ उन्होंने कहा, "आज सरकार अपनी नाकाम जनविरोधी नीतियों को छिपाने की कोशिश में लोगों के बीच विभाजन, नकारात्मकता, निराशा को बढ़ावा दे रही है।"

सुरजेवाला ने कहा कि इतने खराब आंकड़ों के बावजूद, सत्ता के प्रति भाजपा की ‘ललक’ बनी हुयी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े "डरावने और दिल दहला देने वाले" हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने पिछले महीने 'भारत में आत्महत्या और दुर्घटना से होने वाली मौतें' शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की थी।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि समाज के हर तबके के तरक्की के अवसरों को मोदी सरकार ने अवसाद में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कहा, "बेरोजगारी की निराशा, महंगाई, फसलों की बढ़ती कीमतों और समग्र अनिश्चितता का सामना करते हुए देश के लोग आत्महत्या का विकल्प चुनकर मौत को गले लगा रहे हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि गृहिणियां लगातार महंगाई का खामियाजा भुगत रही हैं और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने दावा किया कि कि महंगाई और रोजगार के अवसरों की कमी घरेलू कलह के मुख्य कारण हैं और इस वजह से गृहिणियां आत्महत्या का रास्ता चुन रही हैं।

उन्होंने कहा, "एनसीआरबी आंकड़े लोक सुधार की बजाय सरकार की यमलोक सिधार तस्वीर दिखाते हैं।’’ उन्होंने कहा कि सरकार की "किसान विरोधी" नीतियों के कारण 2019 से 2020 तक किसान आत्महत्याओं में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुयी।

सुरजेवाला ने कहा कि देश का भविष्य अंधकारमय है और उन्होंने इस दावे का समर्थन करने के लिए 2014 से 2020 के बीच 69,407 छात्रों की आत्महत्या का जिक्र किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम