लाइव न्यूज़ :

भाजपा नहीं चाहती थी कि पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार रहे : सिद्धरमैया का दावा

By भाषा | Updated: February 22, 2021 18:35 IST

Open in App

बेंगलुरू, 22 फरवरी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा नहीं चाहती थी कि पुडुचेरी में जब विधानसभा चुनाव होने वाले हैं तो ऐसे में वहां कांग्रेस नीत वी. नारायणसामी की सरकार रहे।

वह केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा में विश्वास मत से पहले आज नारायणसामी की सरकार गिरने पर प्रतिक्रिया जता रहे थे। पुडुचेरी में कांग्रेस विधायकों और द्रमुक के एक विधायक द्वारा हाल में दिए गए इस्तीफों के कारण गठबंधन की सरकार अल्पमत में आ गई थी।

मेंगलुरू में संवाददाताओं से बात करते हुए सिद्धरमैया ने आरोप लगाए कि कांग्रेस विधायकों को खरीदा गया और चुनाव का सामना करने के बजाए उनसे इस्तीफा दिलवाया गया।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘अब नारायणसामी मुख्यमंत्री हैं। लक्ष्य उनको हटाने का है ताकि उनके सत्ता में रहते चुनाव नहीं हो सके। यह चीजों को करने का अलोकतांत्रिक तरीका है।’’

अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले नारायणसामी ने उपराज्यपाल तमिलीसाई सुंदरराजन से मुलाकात की और अपनी चार सदस्यीय कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले