भाजपा ने महेश गावित को दादरा एवं नगर हवेली से उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया

By भाषा | Published: October 7, 2021 04:40 PM2021-10-07T16:40:15+5:302021-10-07T16:40:15+5:30

BJP declared Mahesh Gavit as its candidate in the by-elections from Dadra and Nagar Haveli. | भाजपा ने महेश गावित को दादरा एवं नगर हवेली से उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया

भाजपा ने महेश गावित को दादरा एवं नगर हवेली से उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया

दमन, सात अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में युवा चेहरा महेश गावित को उम्मीदवार घोषित किया है। निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर का इस साल फरवरी में निधन हो गया था जिस वजह से यह सीट रिक्त हुयी थी।

उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे और नामांकन भरने की अंतिम तारीख आठ अक्टूबर है। यह लोकसभा सीट दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव केंद्रशासित क्षेत्र का हिस्सा है।

दिल्ली से जारी सूचना के अनुसार, भाजपा ने कहा कि उसने जनजातीय नेता महेश गावित (44) को आगामी उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति लेकर गावित 2014 में राजनीति में आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP declared Mahesh Gavit as its candidate in the by-elections from Dadra and Nagar Haveli.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे