सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार भाजपा पार्षद को पार्टी ने निलंबित किया : आदेश गुप्ता

By भाषा | Published: December 5, 2020 01:32 AM2020-12-05T01:32:40+5:302020-12-05T01:32:40+5:30

BJP councilor arrested for corruption by CBI, party suspended: Aadesh Gupta | सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार भाजपा पार्षद को पार्टी ने निलंबित किया : आदेश गुप्ता

सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार भाजपा पार्षद को पार्टी ने निलंबित किया : आदेश गुप्ता

नयी दिल्ली, चार दिसंबर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए नगर निगम के एक पार्षद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि पार्षद मनोज मेहलावत को गुप्ता ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आने के तुरंत बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया।

अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के अंतर्गत वसंत कुंज से पार्षद मेहलावत को 10 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा कि उसने कथित तौर पर बिना किसी बाधा के घर के निर्माण की अनुमति देने के लिए रिश्वत की मांग की थी।

गिरफ्तार पार्षद को विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP councilor arrested for corruption by CBI, party suspended: Aadesh Gupta

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे