महाराष्ट्र: लॉकडाउन के दौरान जन्मदिन की पार्टी मना रहे BJP पार्षद समेत 11 हिरासत में, ऑन द स्पॉट पुलिस ने की कार्रवाई

By भाषा | Published: April 11, 2020 12:49 PM2020-04-11T12:49:29+5:302020-04-11T12:49:29+5:30

कर्नाटक में टुमकुर जिले के तुरुवेकेर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक एम जयराम ने लॉकडाउन के नियमों को तोड़कर अपना जन्मदिन मनाया। बीजेपी नेता के जन्मदिन पार्टी में 100 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

BJP Corporator Among 11 Detained in Maharashtra for Birthday Party Amid Lockdown | महाराष्ट्र: लॉकडाउन के दौरान जन्मदिन की पार्टी मना रहे BJP पार्षद समेत 11 हिरासत में, ऑन द स्पॉट पुलिस ने की कार्रवाई

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले शनिवार को बढ़ कर 1,666 पर पहुंच गए।

ठाणे: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पनवेल में लॉकडाउन के बावजूद जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए एक जगह एकत्र होने के चलते भाजपा के पार्षद समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने बताया कि पनवेल नगर निगम के भाजपा पार्षद अजय बहिरा के बंगले पर सभी एकत्र हुए थे।

पनवेल पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अजय कुमार ने कहा, '' पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्षद का जन्मदिन मनाने के लिए उनके बंगले की छत पर कुछ लोग एकत्र हुए हैं। पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो कार्यक्रम जारी था और पार्षद समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया गया।'' उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले,कुल मामले बढ़ कर 1,666 हुए 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले शनिवार को बढ़ कर 1,666 पर पहुंच गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि नए मामलों में 72 मामले मुंबई से हैं।

इनके अलावा मालेगांव में पांच, ठाणे में चार,पनवेल और औरंगाबाद में दो-दो,कल्याण-डोंबीवली,वसई-विरार,पुणे,अहमदनगर, नासिक शहर, नासिक ग्रामीण और पालघर में संक्रमण के एक-एक मामले हैं। राज्य में संक्रमण से अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है और 188 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। विभाग के अनुसार कल शुक्रवार तक 33,093 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Web Title: BJP Corporator Among 11 Detained in Maharashtra for Birthday Party Amid Lockdown

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे