लाइव न्यूज़ :

पर्रिकर की विरासतः पणजी सीट पर कौन मारेगा बाजी,  भाजपा, कांग्रेस ने उपचुनाव में बहाया पसीना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2019 14:20 IST

प्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर विधायक थे । मार्च में पर्रिकर के निधन के बाद यहां उपचुनाव कराना जरूरी था। दिवंगत मुख्यमंत्री के बेटे उत्पल को टिकट देने से इनकार करने के बाद भाजपा ने इस सीट से पूर्व विधायक सिद्धार्थ कुनकोलिनकर को चुनाव मैदान में उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देकुनकोलिनकर को पर्रिकर की विरासत और भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों पर भरोसा है। पर्रिकर करीब 25 साल से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। पर्रिकर जैसे कद्दावर नेता की अनुपस्थिति में भाजपा इस चुनाव को जीतने के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

गोवा में लोकसभा की दो सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस राज्य की पणजी विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए मुकाबले की तैयारी में हैं। इस सीट से प्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर विधायक थे। लोकसभा चुनाव के तहत 19 मई को यहां पर मतदान है।

मार्च में पर्रिकर के निधन के बाद यहां उपचुनाव कराना जरूरी था। दिवंगत मुख्यमंत्री के बेटे उत्पल को टिकट देने से इनकार करने के बाद भाजपा ने इस सीट से पूर्व विधायक सिद्धार्थ कुनकोलिनकर को चुनाव मैदान में उतारा है। कुनकोलिनकर इस सीट से 2015 और 2017 के विधानसभा चुनाव जीता था, जब पर्रिकर केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री थे।

कुनकोलिनकर कांग्रेस के एतानासियो मोनसेरेटे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं जो इससे पहले पर्रिकर और दिगंबर कामत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 2017 गोवा विधानसभा चुनावों में कुनकोलिनकर ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुना लड़ रहे मोनसेरेटे को हराया था, उन्हें (मोनसेराट को) इस सीट पर कांग्रेस का समर्थन था।

पर्रिकर करीब 25 साल से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। पर्रिकर जैसे कद्दावर नेता की अनुपस्थिति में भाजपा इस चुनाव को जीतने के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत राज्य की राजधानी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और कई मौकों पर वह सुबह मीरमार बीच पर लोगों के साथ मेल-जोल करते नजर आते हैं।

दोनों को पार्टियों इस सीट पर जीत का भरोसा है। कांग्रेस को इस सीट से उत्पल को चुनाव मैदान में नहीं उतारने के भाजपा के फैसले से लाभ मिलता दिख रहा है वहीं कुनकोलिनकर को पर्रिकर की विरासत और भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों पर भरोसा है।

गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने बताया, ‘‘अगर उत्पल चुनाव मैदान में होते तो हमारे लिये मुश्किल होती। ऐसा नहीं था कि हम चुनाव हार जाते लेकिन कठिनाई का स्तर जरूर बढ़ जाता। अब हमारे लिये इस सीट को जीतना अधिक आसान हो गया है।’’ 

टॅग्स :गोवामनोहर पर्रिकरइंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"