लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष हैं झूठ का टेप रिकार्डर

By भाषा | Updated: October 2, 2018 23:34 IST

भाजपा के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए रोजाना के आधार पर झूठ बोलने की ‘गलत परम्परा’ शुरू की है।

Open in App

नयी दिल्ली, 0o2 अक्टूबर: भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘‘झूठ का टेप रिकार्डर’’ करार दिया और कहा कि वह नरेन्द्र मोदी सरकार को निशाना बनाने के लिए जितना ‘‘झूठ’’ का सहारा लेंगे, उतनी ही तेजी से उनकी पार्टी की किस्मत नीचे की तरफ जाएगी।

भाजपा के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए रोजाना के आधार पर झूठ बोलने की ‘गलत परम्परा’ शुरू की है।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी झूठ की कलई हर बार खुल जाती है। आईएल एंड एफएस को वित्तीय सहयोग देने के बारे में सरकार पर उनके द्वारा लगाये गये आरोप की सच्चाई कल कुछ ही घंटों के भीतर सामने आ गई। किन्तु वह एक ही पटकथा से प्रतिदिन बोलने में भरोसा करते हैं एवं कोई न कोई झूठ बोलते हैं। किन्तु भारत के लोग बुद्धिमान हैं तथा इसकी सच्चाई जानते हैं।’’ 

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश को बांटने का आरोप लगाया है। वर्धा में पार्टी की एक रैली में राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये।

आरोपों पर पलटवार करते हुए बलूनी ने दावा किया कि संसद में अपने भाषण में गांधी ने राफेल सौदे को लेकर जो दावा किया था वह भी बेनकाब हो गया है। भाजपा नेता ने फ्रांसीसी सरकार के उस बयान के बारे में संकेत किया जिसमें कहा गया था कि यह भारत एवं फ्रांस के बीच हुए समझौते की एक गोपनीय सूचना है।

राज्यसभा सदस्य बलूनी ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘‘वह झूठ के टेप रिकार्डर बन गये हैं। वही टेप रिकार्डर आज वर्धा में सुना गया।’’ 

उन्होंने दावा किया कि गांधी ने अपने आधारहीन आरोपों के कारण लोगों की नजर में अपनी विश्वसनीयता गंवा दी है।

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आईएल एंड एफएस को एलआईसी द्वारा वित्तीय सहयोग देने के मुद्दे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के लिए गांधी पर बरसते हुए उन्हें ‘देश को क्षति’ पहुंचाने वाला बताया था।

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब