लाइव न्यूज़ :

'साजिशी रणनीति' बनाने के लिये हुईं भाजपा और संघ की बैठकें: अखिलेश

By भाषा | Updated: July 19, 2021 01:31 IST

Open in App

लखनऊ, 18 जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में पराजय से आशंकित सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने 'साजिशी रणनीति' बनाने के लिये हाल में चित्रकूट समेत कई जिलों में बैठकें की थीं।

अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा ''जनता के सत्तारुढ़ भाजपा सरकार के प्रति गहराते असंतोष से पार्टी शीर्ष नेतृत्व भलीभांति परिचित हो गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में उसके हाथ से सत्ता फिसलता देख हताश-निराश भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की एक माह में चित्रकूट, वृंदावन और लखनऊ में बैठकें हुई हैं। इन बैठकों का एजेण्डा साजिशी रणनीति बनाना है ताकि किसानों और करोड़ों बेरोजगार नौजवानों से किए गए वादों को किसी तरह भुलाया जा सके और लोगों को बहकाने के लिए नये-नये तरीके ढ़ूंढे जाएं।''

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अपनी उपलब्धि के नाम पर गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है और भाजपा का मातृ संगठन यानी संघ इन हालात से चिंतित है और लगातार चिंतन-मनन में जुटा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में झूठे वादे करके सत्ता हथियाने वाली भाजपा के वादों की भूलभुलैया जब बेनकाब होने लगी है तो भाजपा के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की चित्रकूट और वृंदावन में पांच-पांच दिन की कार्यशाला के बाद लखनऊ में मैराथन बैठकों से जाहिर हो गया है कि डोर तो संघ के पास है और भाजपा उसकी कठपुतली है। यादव ने कहा कि इन दोनों के चंगुल से लोकतंत्र को मुक्त कराने का काम समाजवादी पार्टी ही कर सकती है।

अखिलेश ने कहा कि, ‘‘ भाजपा सरकार और संघ की सक्रियता के चलते प्रदेश की अस्मिता को भी खतरा है। भारत का शासन संविधान से चलता है पर संघ-भाजपा अपना नया संविधान थोपना चाहते हैं।’’

अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा है कि “लगातार हार और जनता से नकारे जाने के बाद भी सपा प्रमुख को यह समझ में नहीं आ रहा कि जनता किसे काम करने के लिए जनादेश दे रही है और किसे घर बैठने के लिए।”

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि “संघ की बैठकों व कार्यप्रणाली पर सपा मुखिया का सवाल उठाना हास्यास्पद है। कोई भी सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन हो या राजनीतिक दल बैठक, मंथन, समीक्षा, सुधार व अभियान उसके विकास की अहम कड़ी है, जिससे कार्यकर्ता निर्माण होता है, लेकिन सपा प्रमुख पार्टी नहीं परिवार प्राइवेट लिमिटेड चलाते हैं।”

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “परिवार ही पार्टी है और घर-घराना के हिस्से ही पद है। वहां संवाद व समीक्षा की संस्कृति ही नहीं है, केवल परिवार से फरमान जारी होता है, ऐसे में उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ कहां होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो