लाइव न्यूज़ :

बीजेपी भी करती है वंशवाद की राजनीति, यूपी-हरियाणा में दो परिवारों के कई सदस्य सरकार और विधायी पदों पर

By हरीश गुप्ता | Updated: June 15, 2019 08:07 IST

जाट वोट के लिए भाजपा छोटू राम परिवार को इस कदर भुनाना चाहती थी कि उसने बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेम लाल को जींद विधानसभा सीट से उतारा और वह जीत गईं. अब परिवार में सभी विधायी पदों पर आसीन हैं. चौधरी बीरेंद्र सिंह और भाजपा को शुभकामनाएं.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश का कल्याण सिंह परिवार भी भाजपा के वंशवाद विरोधी रुख के दायरे में नहीं आता हैभाजपा ने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह को 2017 में अतौली विधानसभा सीट से टिकट दिया गया.

भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जब मई में लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के कारणों को सूचीबद्ध किया, तो उनमें से एक राजनीतिक वंशवाद को तरजीह नहीं देना था. उस समय पार्टी के कई शीर्ष नेताओं को मुस्कुराते हुए देखा गया क्योंकि हकीकत में भाजपा भी इससे अछूती नहीं है. उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भाजपा के दो प्रमुख राजनीतिक परिवार हैं जिनमें से प्रत्येक के तीन-तीन सदस्य राजनीति में सक्रिय हैं और वे सरकार और विधायी पदों पर हैं.

यह एक ऐसी पार्टी की दुर्लभ उपलब्धि है जो वंशवाद से नफरत करती है. चौधरी बीरेंद्र सिंह का उदाहरण लें जो नरेंद्र मोदी सरकार के पुनर्गठन से पहले इस्पात मंत्री थे. उन्होंने खुद इस्तीफा दिया था. वह भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य हैं. उनके बेटे बृजेंद्र सिंह ने जिन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए चुनाव के ऐन मौके पर आईएएस पद छोड़ दिया था, उन्हें लोकसभा टिकट से पुरस्कृत किया गया. उन्होंने हरियाणा के हिसार से चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से जीत हासिल की. बृजेंद्र सिंह सर छोटू राम और उनके पोते के परिवार से आते हैं.

जाट वोट के लिए भाजपा छोटू राम परिवार को इस कदर भुनाना चाहती थी कि उसने बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेम लाल को जींद विधानसभा सीट से उतारा और वह जीत गईं. अब परिवार में सभी विधायी पदों पर आसीन हैं. चौधरी बीरेंद्र सिंह और भाजपा को शुभकामनाएं. यह इकलौता परिवार नहीं है, जिनके तीन सदस्य इतने सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश का कल्याण सिंह परिवार भी भाजपा के वंशवाद विरोधी रुख के दायरे में नहीं आता है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल हैं.

यही नहीं, उन्होंने मोदी के राज्यपाल के रूप में एक और कार्यकाल की वकालत भी की है. उनके बेटे राजवीर सिंह को एटा लोकसभा सीट से टिकट का पुरस्कार मिला और उन्होंने भारी अंतर से जीत हासिल की. कल्याण सिंह परिवार के लिए इतना पर्याप्त नहीं था. इसी वजह से भाजपा उनके के पोते संदीप सिंह को मैदान में उतार दिया.

कल्याण सिंह के पोते भी बने मंत्री

 भाजपा ने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह को 2017 में अतौली विधानसभा सीट से टिकट दिया गया. वह जीत गए और बाद में योगी आदित्यनाथ सरकार में उनको मंत्री के रूप में शामिल किया गया. इस प्रकार कल्याण सिंह परिवार के भी तीन सदस्य भी वंशवाद की कसौटी से बाहर रहे.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर