लाइव न्यूज़ :

बीजेडी सांसद के खिलाफ एक्ट्रेस पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, मारपीट और उत्पीड़न का केस दर्ज

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 6, 2020 06:48 IST

अनुभव मोहंती फिलहाल अपने लोकसभा क्षेत्र केंद्रपाड़ा के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भी कोर्ट का कोई नोटिस नहीं मिला है। कोर्ट का नोटिस मिलने के बाद वह मीडिया में आकर इसपर प्रतिक्रिया देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देओड़िया अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी और अभिनेता से राजनेता बने अनुभव मोहंती दोनों ने साल 2014 में शादी की थी। अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी ने अपनी याचिका में सांसद अनुभव मोहंती से 13 करोड़ रुपये के मुआवजे की भी मांग की है।

नई दिल्ली: अभिनेता से राजनेता बने बीजू जनता दल (BJD) के सांसद अनुभव मोहंती पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। वर्षा प्रियदर्शिनी ने सांसद पति अनुभव मोहंती के खिलाफ कटक के एसडीजेएम कोर्ट में घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया है। वर्षा प्रियदर्शिनी ने पति पर कथित रूप से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। वर्षा प्रियदर्शिनी की शिकायत पर अनुभव मोहंती पर घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत धारा 12 में केस दर्ज किया गया है। जिसपर 7 सितंबर को सुनवाई होने वाली है। 

शराबी होने का पत्नी ने लगाया सांसद पर आरोप

ओड़िया अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी ने अपनी याचिका में कहा है कि सांसद अनुभव मोहंती आदतन शराबी हैं और हमेशा ही बेडरूम में अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीते हैं। सांसद पर पत्नी ने वुमेनाइजर होने का भी आरोप लगाया है। 

13 करोड़ रुपये की मुआवजे की भी मांग

ओड़िया अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी ने अपनी याचिका में सांसद अनुभव मोहंती से प्रति महीना 20,000 रुपये का मकान किराया और 50,000 का मेंटेनेंस मांग की है। इसके साथ ही 13 करोड़ रुपये के मुआवजे की भी मांग की है। 

ओड़िया अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी और अभिनेता से राजनेता बने अनुभव मोहंती दोनों ने साल 2014 में शादी की थी। 

अनुभव मोहंती और वर्षा प्रियदर्शिनी ने मीडिया में नहीं दी कोई प्रतिक्रिया 

अनुभव मोहंती फिलहाल अपने लोकसभा क्षेत्र केंद्रपाड़ा के दौरे पर हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक जब उनकी पत्नी की शिकायत के बारे में उनसे कोई पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें कोर्ट से कोई नोटिस नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ होता है तो वह मीडिया के सवालों का जवाब देंगे। वहीं अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी ने भी मीडिया संस्थान के कॉल या मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया है।  

बीजद प्रमुख नवीन पटनाइक ने जून 2019 को अनुभव मोहंती को लोकसभा में पार्टी का उप मुख्य सचेतक नियुक्त किया था।

टॅग्स :बीजू जनता दल (बीजेडी)ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब