लाइव न्यूज़ :

काला हिरण शिकार मामलाः सैफ, तब्बू, नीलम और सोनाली के बरी होने से खुश नहीं विश्वोई समाज

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 5, 2018 14:58 IST

बिश्नोई समाज जोधपुर के पास पश्चिमी थार रेगिस्तान से नाता रखता है। इन लोगों को प्रकृति के प्रति प्रेम के लिए जाना जाता है।

Open in App

जोधपुर, 5 अप्रैलः बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान को कांकणी हिरण शिकार मामले में जोधपुर ग्रामीण कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई गई है, वहीं पांच अन्य आरोपियों को बरी किया गया है। इस फैसले के आने के बाद बिश्नोई समाज सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को बरी करने को लेकर खुश नहीं है।

बिश्नोई टाइगर्स वान्य एवं पर्यावरण संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवड़ का कहना है कि संस्था सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे के बरी किए जाने के फैसले को लेकर आगे अपील करेंगे। 

उनका कहना है कि पहले हम फैसले का विश्लेषण करेंगे। साथ ही हम बरी किए गए लोगों के खिलाफ तत्काल अपील दायर करना चाहते हैं। वहीं, उन्होंने सलमान खान की अधिकतम सजा की मांग भी की थी।

सलमान खान पर साल 1998 में काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। इसके बाद से ही विश्नोई समाज सलमान के खिलाफ हो गया था।  दरअसल, विश्नोई समाज वन्य जीवों से विशेष लगाव रखता है। कुछ मामलों में दावा किया जाता रहा है कि विश्नोई समाज की महिलाओं ने बिना मां के हिरण के बच्चों को अपना दूध पिलाया है। बिश्नोई बीस (20) और नोई (9) से मिलकर बना है। ये समाज 29 नियमों का पालन करता है। जिनमें से एक नियम शाकाहारी रहना और हरे पेड़ नहीं काटना भी शामिल है। साथ ही बिश्नोई समाज जम्भोजी को पूजते हैं। 

बिश्नोई समाज जोधपुर के पास पश्चिमी थार रेगिस्तान से नाता रखता है। इन लोगों को प्रकृति के प्रति प्रेम के लिए जाना जाता है। बिश्नोई समाज में जानवरों को भगवान के समान माना जाता है और ये लोग इसके लिए अपनी जान तक देने को तैयार रहते हैं। 

बिश्नोई समाज प्रकृति के लिए अपनी जान देने वाले लोगों को शहीद का दर्जा भी देता है। इस समाज में ऐसे कई लोग हुए हैं, जिन्होंने जानवरों के लिए अपनी जान भी गंवाई है। इसमें गंगा राम विश्नोई जैसे कई नाम शामिल हैं।

इस समाज के लोग तकरीबन 550 साल से प्रकृति की पूजा करते आ रहे हैं। वहीं काला हिरण विलुप्त होती प्रजातियों में से एक है, जिसकी सुरक्षा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत की जाती है।

आपको बता दें कि काले हिरण शिकार मामला सितंबर 1998 का है। जब 'हम साथ-साथ फिल्म' की शूटिंग के लिए फिल्म की पुरी स्टार कास्ट राजस्थान जोधपुर में थे। इस मामले में सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू पर आरोप दर्ज हुए थे।  ये सितारे मिलकर जोधपुर के पास कणकणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार किया था। 

टॅग्स :सलमान खानराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए