लाइव न्यूज़ :

बिरला ने पैंगोंग झील का दौरा किया; संरपंचों, जवानों से बातचीत की

By भाषा | Updated: August 29, 2021 00:39 IST

Open in App

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि लद्दाख के स्थानीय लोगों और रक्षा कर्मियों के बीच अद्भुत तालमेल है जो इस क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षित बनाता है। ‘पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण के लिये संसदीय पहुंच कार्यक्रम’ के तहत लद्दाख क्षेत्र के तीन दिवसीय दौर पर आये बिरला ने दिन के दौरान पैंगोंग सो (झील) का दौरा किया। बिरला का पैंगोंग झील और उसके आसपास के क्षेत्रों का यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब कुछ दिन पहले सत्ताधारी और विपक्ष दोनों पक्षों के कई सांसदों ने अपनी-अपनी संसदीय समिति के आधिकारिक दौरे के तहत क्षेत्र का दौरा किया था। बिरला लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास दूर-दराज के इलाकों का दौरा करने वाले संभवत: पहले लोकसभा अध्यक्ष हैं। उन्होंने यहां स्थानीय सरपंचों, पर्वतीय परिषद के सदस्यों और पर्यटकों के साथ भी संवाद किया। उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय ग्रामीणों और सशस्त्र कर्मियों के बीच एक अद्भुत तालमेल है जो इस क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षित बना रहा है।’’ बिरला ने इलाके में तैनात सेना के जवानों से भी बातचीत की। बिरला का रविवार को श्रीनगर का दौरा करने का कार्यक्रम है और वह पंचायत सदस्यों के एक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने दिन में बाद में लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद- लेह की बैठक को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि भारत अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पूरे होने पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है और लोकतांत्रिक संस्थानों, जिनमें जमीनी स्तर पर काम करने वाले भी शामिल हैं, को हमारे लोकतंत्र को और अधिक जीवंत और मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से काम करना चाहिए।उन्होंने कहा कि लोग संविधान के केंद्र में हैं। उन्होंने कहा कि इसने हमारी विविधताओं के बावजूद हमारे लोकतंत्र को मजबूत किया है।उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने विकास के पथ पर एक लंबी यात्रा की है, लेकिन कई देशों के विपरीत, भारत ने कभी भी एक चुनी हुई सरकार से दूसरी सरकार को सत्ता हस्तांतरण में अस्थिरता नहीं देखी है।’’ बिरला ने कहा कि निकट भविष्य में लद्दाख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा और केंद्र शासित प्रदेश अपनी सांस्कृति और पहचान से समझौता किए बिना समृद्ध होगा।बिरला रविवार को श्रीनगर का दौरा करने वाले हैं और वह पंचायत सदस्यों के एक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र