लाइव न्यूज़ :

सीडीएस बिपिन रावत हेलीकॉप्टर क्रैश: वीडियो बनाने वाले शख्स का मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया

By विनीत कुमार | Updated: December 12, 2021 21:25 IST

तमिलनाडु के कून्नूर में पिछले हफ्ते हुए हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में पुलिस ने उस शख्स का मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है, जिसने दुर्घटना से ठीक पहले का वीडियो बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोयंबटूर के 'जो' नाम के वेडिंग फोटोग्राफर ने मोबाइल से बनाया था हादसे से ठीक पहले का वीडियो।शख्स तमिलनाडु के काटेरी क्षेत्र में अपने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ 8 दिसंबर को गया था।पुलिस ये भी जांच करेगी कि घने जंगल में शख्स अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्यों गया था, जबकि वह प्रतिबंधित क्षेत्र है।

कून्नूर: तमिलनाडु के कून्नूर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी सहित अन्य अधिकारियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश संबंधी जांच के लिए उस शख्स का मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसने दुर्घटना से ठीक पहले उसका वीडियो बनाया था। इसमें जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे।

हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से ठीक पहले कोयंबटूर के 'जो' नाम के वेडिंग फोटोग्राफर ने यह वीडियो अपने मोबाइल से बनाया था। शख्स तमिलनाडु के काटेरी क्षेत्र में अपने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ 8 दिसंबर को गया था।

शख्स ने हवा में उड़ते इस हेलीकॉप्टर का वीडियो बनाया था। यह वीडियो उसके गिरने से ठीक पहले का था। वीडियो में नजर आता है कि हेलीकॉप्टर कुछ सेकेंड में धुंध में गायब हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है।

मोबाइल की जांच क्यों कर रही है पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच के तहत शख्स का मोबाइल लिया है और उसे फॉरेंसिंक जांच के लिए कोयंबटूर भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक इस बात की भी जांच की जा रही है कि फोटोग्राफर और उसके साथ कुछ अन्य दोस्त घने जंगली क्षेत्र में क्यों गए थे, जहां जंगली जानवरों की लगातार आवाजाही होती रहती है और वहां जाना प्रतिबंधित है।

इस बीच, पुलिस ने चेन्नई में मौसम विभाग से दुर्घटना के दिन क्षेत्र में मौसम और तापमान से संबंधित विवरण मांगा है। उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना के बारे में सुराग जुटाने के लिए अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि बुधवार को कुन्नूर के काटेरी-नंजाप्पनचत्रम में एक जंगली इलाके में एमआई-17वीएच हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की मौत हो गई थी। हादसे में वायुसेना का एक जवान बाल-बाल बच गया और उसका बेंगलुरु में इलाज चल रहा है।

टॅग्स :बिपिन रावतहेलीकॉप्टरIAFतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतराष्ट्रपति मुर्मू भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास कॉम्बैट हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान, आसमान में 25 मिनट तक संभाली को-पायलेट की जिम्मेदारी

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया