लाइव न्यूज़ :

भदोही में कार की टक्‍कर से बाइक सवार सिपाही की मौत

By भाषा | Updated: August 9, 2021 18:12 IST

Open in App

भदोही (उप्र) नौ अगस्त भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र में सिंहपुर के निकट सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल (बाइक) से ड्यूटी पर जा रहे एक सिपाही को टक्‍कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि सिपाही देवेंद्र सिंह यादव (24) अपने पुलिस लाइन स्थित आवास से औराई थाने में ड्यूटी के लिए जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। सिंह ने कहा कि दुर्घटना के बाद कार सवार फरार हो गया।

उन्‍होंने बताया कि यादव को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। देवेंद्र सिंह यादव झांसी जिले के मऊरानीपुर के रहने वाले थे और 2019 में सिपाही बने थे। सात महीने पहले उसकी शादी हुई थी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि देवेंद्र सिंह यादव के परिवार के सदस्यों को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर घटना करने वाली कार की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग