लाइव न्यूज़ :

बिहार में एक्शन में निगरानी विभाग, इंजीनियर के घर छापेमारी में लाखों रुपये, ढाई किलो सोना बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: December 18, 2021 18:14 IST

पटना से सटे मसौढी ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति का पता चला है.

Open in App

पटना: बिहार में इन दिनों भ्रष्‍ट अधिकारियों की रातों की नींद और दिन का चैन हराम होता दिख रहा है. राज्य में लगभग हर दिन भ्रष्‍ट अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में शनिवार को एक भ्रष्ट इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की गई. पटना से सटे मसौढी ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर जब निगरानी ब्यूरो ने छापेमारी की उसकी सपंत्ति को देखकर सभी हैरान रह गये. 

50 लाख नगद, पांच गाड़ी, आलीशान घर

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना के राजीव नगर स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान खबर लिखे जाने तक 50 लाख नगद रुपया बरामद हो चुका है. इसके अलावे पांच गाड़ी और पटना के राजीव नगर में आलीशान 4 मंजिला मकान का पता चला है. 

हाल यह रहा कि रुपये गिनते-गिनते निगरानी की टीम थक गई. इसके बाद नोट गिनने की मशीन मंगवानी पडी. इंजीनियर ने अपने इस मकान को अपनी संपत्ति के विवरण में उल्लेख नहीं किया था. वहीं, इंजीनियर के इन्द्रपुरी के मकान में अब तक की छापेमारी में लाखों रुपये नगद के अलावा ढाई किलो सोने और आधा किलो चांदी के जेवरात, लाखों रुपये के जमीन के कागजात मिले हैं. 

कई बैंक खाता और लॉकर का भी खुलासा हुआ है. इंजीनियर के मसौढी कार्यालय में भी छापेमारी की गई है. निगरानी के अधिकारी इस बरामदगी से हैरान हैं. हालांकि बरामदगी से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक स्‍तर पर नहीं मिल सकी है. सूत्रों के अनुसार सभी चिजों का आकलन किया जा रहा है. निगरानी की टीम इनकी चल और अचल संपत्ति का पता लगाने में जुटी है.

पिछले कई दिनों से एक्शन में निगरानी विभाग

उल्लेखनीय है कि बिहार निगरानी ब्‍यूरो, विशेष निगरानी इकाई के अलावा आर्थिक अपराध अनुसंधान इकाई की टीमें लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मार रही हैं. 

अब तक इस कार्रवाई की जद में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति, जहानाबाद के पूर्व परिवहन अधिकारी, समस्‍तीपुर के सब रजिस्‍ट्रार, भोजपुर जिले के एसपी रहे आइपीएस राकेश कुमार दूबे, औरंगाबाद में एसडीपीओ रहे सुधार कुमार पोरिका जैसे तमाम अधिकारी आ चुके हैं.

टॅग्स :बिहार समाचारVigilance Bureauपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी