लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुखिया का चुनाव हारने पर दबंग ने दलितों से उठक-बैठक कराया, जमीन पर थूककर चटवाया, गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: December 13, 2021 07:37 IST

उम्मीदवार बलवंत सिंह पर अपनी हार के लिए दलित समुदाय को दोषी ठहराने और समुदाय के दो लोगों की पिटाई करने का आरोप लगाया गया है क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर उन्हें वोट नहीं दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के औरंगाबाद जिले में पंचायत के मुखिया के पद पर खड़ा था आरोपी बलवंत सिंह।चुनाव हारने के बाद दो दलितों को प्रताड़ि करने का आरोप।दो दलितों को प्रताड़ित करने का वीडियो सामने आने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

पटना:बिहार के औरंगाबाद जिले में पंचायत के मुखिया के पद पर खड़े होने वाले और चुनाव हारने वाले एक उम्मीदवार को दो दलितों को प्रताड़ित करने का वीडियो सामने आने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीदवार बलवंत सिंह पर अपनी हार के लिए दलित समुदाय को दोषी ठहराने और समुदाय के दो लोगों की पिटाई करने का आरोप लगाया गया है क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर उन्हें वोट नहीं दिया था।

बलवंत को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसने दो मतदाताओं को भुगतान किया, और उन्होंने अभी भी उसे वोट नहीं दिया। वह मौखिक रूप से दो आदमियों को गाली देता है और उनके कान पकड़कर उठक-बैठक कर उन्हें दंडित करता है।

इसके बाद वह एक को शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करता है और जमीन पर थूककर चाटने के लिए मजबूर करता है. वीडियो में बलवंत को दलित शख्स को गर्दन से पकड़कर जमीन की ओर झुकाते हुए देखा जा सकता है।

हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकी.

बलवंत ने आरोप लगाया है कि शराब के नशे में दोनों युवक उपद्रव कर रहे थे और दोनों के शांत होने पर उसने उन्हें सजा दी. हालांकि, वीडियो से पता चलता है कि बलवंत उन्हें भुगतान करने की बात कर रहा था।

जिले के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :बिहारदलित विरोधPoliceनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार