लाइव न्यूज़ :

उपेंद्र कुशवाहा के समर्थकों ने सीएम नीतीश के खिलाफ निकाला मार्च, लगाए नारे

By भाषा | Updated: November 10, 2018 23:27 IST

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के समर्थकों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के विरोध में शनिवार को पटना में ‘‘आक्रोश मार्च’’ निकाला। 

Open in App

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के समर्थकों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के विरोध में शनिवार को पटना में ‘‘आक्रोश मार्च’’ निकाला। 

गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को राज भवन पहुंचना था लेकिन पुलिस ने इसे गंतव्य से करीब दो किलोमीटर पहले डाक बंगला रोड चौराहे पर रोक दिया। इस दौरान हुई झड़प में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए।

प्रदर्शनकारी कुमार की कथित ‘‘नीच’’ टिप्पणी के खिलाफ बिहार के राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे।

यह मार्च तब आयोजित किया गया जब एक दिन पहले कुशवाहा ने यह स्पष्ट किया कि रालोसपा ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया है ना कि जनता पार्टी (यूनाइटेड) के साथ।

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि कुमार ने रालोसपा प्रमुख को ‘‘नीच’’ कहा तथा उन्होंने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग करते हुए नारे लगाए।

वहीं, इससे पहले 

केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा भाई बताया है। आज पटना में कुशवाहा ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के रिश्ते को कोई नहीं जानता। नीतीश कुमार मेरे बडे भाई जैसे हैं। जितना मैं नीतीश कुमार को जानता हूं उतना ही नीतीश कुमार भी मेरे बारे में जानते हैं।

कुशवाहा ने कहा कि हम दोनों के बीच के रिश्ते को गलत समझने वाले धोखा खाएंगे। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार को जनता ने ही बनाया है। नीतीश जी ने मुझसे खुद कहा कि अब 15 साल मुख्यमंत्री रहते हो गए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगे नीतीश कुमार खुद नहीं चाहते कि मुख्यमंत्री बनें, लेकिन मेरी इस बात का भी मीडिया ने गलत अर्थ दिखाया। इशारों ही इशारों में कुशवाहा ने इस बयान के बाद एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोक दी है। कुशवाहा ने कहा कि मंच से नारा लगाने से कुछ नहीं होता।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम