बिहार: उमेश कुशवाहा निर्विरोध चुने गए जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने दिया प्रमाण-पत्र

By एस पी सिन्हा | Published: November 27, 2022 04:30 PM2022-11-27T16:30:57+5:302022-11-27T16:30:57+5:30

जदयू प्रदेश अध्यक्ष के लिए उमेश कुशवाहा ने ही एकमात्र नामांकन किया था। ऐसे में एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण उनको निर्विरोध चुने जाने का ऐलान कर दिया गया।

Bihar Umesh Kushwaha elected unopposed JDU state president, Nitish Kumar gave the certificate | बिहार: उमेश कुशवाहा निर्विरोध चुने गए जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने दिया प्रमाण-पत्र

बिहार: उमेश कुशवाहा निर्विरोध चुने गए जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने दिया प्रमाण-पत्र

Highlightsजदयू प्रदेश अध्यक्ष के लिए उमेश कुशवाहा ने ही एकमात्र नामांकन किया थाऐसे में एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण उनको निर्विरोध चुने जाने का ऐलान कर दिया गयाइस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें जीत का प्रमाण-पत्र दिया

पटना:बिहार में सत्तारूढ़ दल जदयू के राज्य परिषद की हुई बैठक में उमेश कुशवाहा को फिर से बिहार प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर मुहर लगा दी ग ई। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें जीत का प्रमाण-पत्र दिया। इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के साथ ही पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एवं राज्य परिषद के सैकड़ों सदस्य मौजूद थे। 

दरअसल, जदयू प्रदेश अध्यक्ष के लिए उमेश कुशवाहा ने ही एकमात्र नामांकन किया था। ऐसे में एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण उनको निर्विरोध चुने जाने का ऐलान कर दिया गया। इसके बाद उमेश कुशवाहा जदयू का बिहार में नेतृत्व करते रहेंगे। राज्य परिषद की बैठक में बिहार राज निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह की ओर से तीन प्रस्ताव रखे गये थे। उमेश कुशवाहा के निर्विरोध निर्वाचन पर मुहर लगने के साथ ही राज्य परिषद के गठन और राज्य कार्यकारिणी के गठन के संबंध में भी प्रस्ताव लाए जाएंगे। 

उमेश सिंह कुशवाहा पिछले 22 महीने से जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं। 2019 में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हुआ था जिसमें वशिष्ठ नारायण सिंह निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे, लेकिन उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण वशिष्ठ नारायण सिंह ने पद से त्यागपत्र दिया था। जिसके बाद उमेश कुशवाहा को जदयू का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। 

वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनन के बाद उमेश कुशवाहा काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, मेरी कोशिश होगी कि उसे पूरी इमानदारी से निर्वहन कर सकूं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह को धन्यवाद दिया। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद नीतीश कुमार और ललन सिंह ने भी उन्हें बधाई देने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे। 
 

Web Title: Bihar Umesh Kushwaha elected unopposed JDU state president, Nitish Kumar gave the certificate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे