लाइव न्यूज़ :

तिरहुत स्नातक विधान परिषद उपचुनाव में एनडीए की हार?, बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन ने राजपूतों की अनदेखी का आरोप लगाया, कहा-एक इंसान की अहंकार की भेंट चढ़

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2024 15:20 IST

Bihar Tirhut MLC Election: तिरहुत स्नातक एमएलसी सीट पर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को शिवहर, वैशाली, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में मतदान हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद मोहन ने कहा कि शिक्षकों की मांगों पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।साथ ही स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के बीच नाराजगी है। अरुण सिंह, अशोक सिंह, संजय सिंह की तस्वीर भी कहीं नहीं दिखी।

Bihar Tirhut MLC Election: बिहार में तिरहुत स्नातक विधान परिषद उपचुनाव में एनडीए को बुरी तरह से शिकस्त मिलने के बाद अब गठबंधन के अंदर घमासान छिड़ा हुआ है। इसी कडी में बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन ने राजपूतों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी जदयू के नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक इंसान की अहंकार की भेंट चढ़ गया। राजपूत समाज से आने वालीं सांसद वीणा सिंह, विधायक राजू सिंह, अरुण सिंह, अशोक सिंह, संजय सिंह की तस्वीर भी कहीं नहीं दिखी। वहीं, आनंद मोहन ने कहा कि शिक्षकों की मांगों पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।

इसके साथ ही स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के बीच नाराजगी है। आनंद मोहन ने बिहार में हो रहे जमीन सर्वे को लेकर के भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जमीन सर्व ग्रामीणों के बीच में आपसी झगड़े की बड़ी वजह बन रही है। अपनी ही पार्टी जदयू पर भड़कते हुए आनंद मोहन ने कहा कि राजनीति में अहंकार की भाषा नहीं चलती है।

कहां चूक हुई है, जदयू और एनडीए के नेताओं को बैठकर इसकी समीक्षा करनी चाहिए। आत्ममंथन करना चाहिए। तिरहुत स्नातक सीट पर जदयू एवं एनडीए की हार बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। बता दें कि तिरहुत स्नातक एमएलसी सीट पर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को शिवहर, वैशाली, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में मतदान हुआ।

9 और 10 दिसंबर को मतगणना हुई, जिसमें निर्दलीय शिक्षक नेता वंशीधर ब्रजवासी ने जीत हासिल की। जन सुराज पार्टी के विनायक गौतम दूसरे तो राजद के गोपी किशन तीसरे नंबर पर रहे। वहीं, जदयू के अभिषेक झा को चौथे नंबर पर रहकर करारी हार का सामना करना पड़ा। यह सीट जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के इस्तीफे से खाली हुई थी।

टॅग्स :उपचुनावबिहारपटनाआनंद मोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी