लाइव न्यूज़ :

बिहार में जल्द होगी सातवें चरण की शिक्षक नियुक्ति, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने ट्वीट कर दी जानकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 3, 2023 16:05 IST

बिहीर के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि घबराएं नहीं। ट्वीट में लिखा कि महीना भर के अंदर नियोजन नियमावली अभ्यर्थियों के बीच आ जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जल्द 7वें चरण की नियुक्ति होगी।साल 2023 नियुक्ति का वर्ष होने वाला है।पहले 9000 इकाई थी और अब 38 इकाई में नियुक्ति पत्र का बंटवारा होगा।

पटनाः बिहार में सातवें चरण की शिक्षक नियुक्ति को लेकर शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड गई है। शिक्षक बहाली को लेकर अभ्यर्थी परेशान हैं। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि बिहार में जल्द 7वें चरण की नियुक्ति होगी। साल 2023 नियुक्ति का वर्ष होने वाला है।

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे घबराएं नहीं। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि महीना भर के अंदर नियोजन नियमावली अभ्यर्थियों के बीच आ जाएगी। सारी मेधा सूची योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर बनेगी और जिला प्रशासन के नेतृत्व में बहाली होगी।

उन्होंने कहा कि पहले 9000 इकाई थी और अब 38 इकाई में नियुक्ति पत्र का बंटवारा होगा। किसी गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। बता दें कि बिहार में शिक्षकों की बहाली को लेकर अभ्यर्थियों पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। सातवें चरण की शिक्षक नियुक्ति का मामला लगातार लटकती रही है।

जिसकी वजह से शिक्षक अभ्यर्थियों ने कई बार उग्र आन्दोलन किया है और आन्दोलन के दौरान लाठियां भी खाई हैं। इतना ही नहीं ये लोग कई बार शिक्षा मंत्री और विधानसभा तक का घेराव कर चुके हैं। वे लगातार मांग कर रहे थे कि जल्दी शिक्षक बहाली की जाए।

पिछली सरकार में विजय चौधरी के समय से ही अभ्यर्थी सातवें चरण को लेकर मांग कर रहे थे। इसके लिए वे लंबे समय से लगातार ट्वीट कर सरकार को घेर रहे थे। बहाली को लेकर अभ्यर्थियों पर लाठियां भी बरस चुकी है। ऐसे में शिक्षा मंत्री की यह जानकारी अभ्यर्थियों को राहत देगी।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos