लाइव न्यूज़ :

बिहारः जूनियर डॉक्टर की पिटाई के विरोध में दूसरे दिन हड़ताल जारी, मरीज़ परेशान

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2018 19:53 IST

हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सूबे के सबसे बडे अस्पताल पीएमसीएच में देखने को मिलने लगा है।

Open in App

पटना, 9 अगस्तःबिहार की राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की पिटाई के विरोध में आज दूसरे दिन भी जूनियर डॉक्टर हडताल पर हैं। नालंदा मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों के साथ-साथ पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टर भी आज से हडताल पर चले गये हैं। ऐसे में हडताल का सबसे ज्यादा असर सूबे के सबसे बडे अस्पताल पीएमसीएच में देखने को मिलने लगा है।

यहां बता दें कि नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला मरीज की मौत पर परिजनों द्वारा जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की गई थी। मारपीट के विरोध में अस्पताल के पीजी डॉक्टर अनिश्चितकालीन हडताल पर चले गए। इसी कडी में आज पीएमसीएच के जूनियर डाक्टरों ने हडताल कर दिया है। इसके चलते पीएमसीएच में चल रही ईमरजेंसी सेवा भी बाधित है। वहीं, पीएमसीएच में आने वाले मरीजों और पहले से यहां भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि उन्हें इस हडताल से काफी परेशानी हो रही है। कई मरीजों का ऑपरेशन होने वाला था, लेकिन हडताल की वजह से ऑपरेशन टाल दिया गया।

वहीं कई मरीजों के परिजनों ने बताया कि उनके मरीज को देखने आज सुबह से कोई डॉक्टर नहीं आया है। साथ ही इस हडताल के कारण कई मरीजों की मौत भी हो जाने की खबर है। बताया जाता है कि कि एनएमसीएच में 70 वर्षीया एक महिला ब्रेन हैम्ब्रेज की शिकार थी। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके परिजन अस्पताल पहुंकर महिला को जिंदा करने और उसका इलाज करने की मांग करने लगे। जब डॉक्टरों ने मृत महिला का इलाज करने से मना किया तो परिजनों से डॉक्टरों के साथ हाथापाई पर उतर गए थे। इसके विरोध में एनएमसीएच और पीएमसीएच के डॉक्टर हडताल पर चले गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जूनियर डॉक्टरों के हडताल पर चले जाने के कारण अब तक तीन मरीजों की मौत होने की सूचना है। वहीं, 120 से ज्यादा मरीज पलायन कर चुके हैं। पीएमसीएच में हडताल का असर प्रसूति विभाग, सर्जरी विभाग, इमरजेंसी और टाटा वार्ड में पडा है। यहां करीब 20 से ज्यादा ऑपरेशन टाल दिये गये।

समूचित इलाज के अभाव में मरीजों का पलायन जारी है। वहीं, इमरजेंसी में भी मरीजों की हालत भगवान भरोसे हैं। लेकिन हडताल खत्म कराने को लेकर अब तक स्वास्थ्य विभाग ने पहल नहीं की है। जूनियर डॉक्टरों से अब तक कोई वार्ता नहीं हुई है। अस्पताल में मरीजों का इलाज नर्स के भरोसे हो रहा है। जूनियर डॉक्टरों की हडताल से मरीजों का खासी परेशानी हो रही है। इलाज नहीं होने के कारण मरीजों के परिजन हडताल से खासे आक्रोशित हैं।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :बिहारडॉक्टरों की हड़ताल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब