लाइव न्यूज़ :

बिहार के विभिन्न जिले में आज भी नही सुधरे हालात, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद लिया संज्ञान

By एस पी सिन्हा | Updated: April 2, 2023 15:08 IST

रामनवमी पर बिहार के कुछ जिलों में भड़की हिंसा के बाद तनाव अभी भी बरकरार है। हालांकि, हालात नियंत्रण में हैं। इस बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद संज्ञान लेते हुए अर्धसैनिक बलों की तैनाती का फैसला किया है।

Open in App

पटना: बिहार में रामनवमी के दौरान भड़की हिंसा की आग अभी तक दहक रही है। राज्य के पांच जिलों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जबकि बिहारशरीफ और सासाराम में दो दिन से फायरिंग और बमबाजी हो रही है। सासाराम और बिहार शरीफ में फिर से भड़की हिंसा में 9 लोगों के घायल होने की खबर है। नालंदा में गोली लगने से एक की मौत हुई है। 

वहीं, राज्य के अलग-अलग जिलों में बीते दो दिनों से हो रहे सांप्रदायिक तनाव और दंगों के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद संज्ञान लिया है। उन्होंने बिहार के हालात को लेकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से बिहार के कानून व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से विचार विमर्श करने के बाद राज्य में अर्धसैनिक बलों की तैनाती का फैसला किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहारशरीफ और सासाराम दोनों जगहों पर पैरा मिलिट्री की 10 कंपनियां भेजी गई हैं। बिहार शरीफ, सासाराम और गया में 125 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, बिहारशरीफ में शनिवार की शाम दोबारा हिंसा भड़क उठी। दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर में पिछले तीन दिन से धारा 144 लागू है। शांति बनाए रखने के लिए सासाराम और बिहारशरीफ में पुलिसबल की 18 कंपनी तैनाती की गई हैं। 

वहीं, सासाराम पुलिस ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे बम विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलों को बनारस रेफर किया गया है। मौके पर डीआईजी नवीन चंद्र झा पहुंचे। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जांच में पता चला है कि इनके पास ही बम था। दो को गिरफ्तार किया है। झोपड़ी से एक स्कूटी मिली है। डीआईजी खुद मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, बम धमाके से लोग फिर से दहशत में आ गए। 

हालांकि, जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना का हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है। विस्फोटकों की गलत हैंडलिंग के कारण धमाका हुआ। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। डीएम ने बताया कि जिले में निषेधाज्ञा लागू नहीं है। अफवाहों को रोकने के लिए केवल इंटरनेट सेवा बंद है। रविवार को छुट्टी के बावजूद दुकानों पर सन्नाटा सा ही नजर आया। इंटरनेट बंद होने से छात्रों को भी काफी दिक्क्तों का समाना करना पड़ रहा है। 

वहीं, बिहारशरीफ में लोग घरों में कैद हो गए हैं। कई महिलाओं ने कहा कि मोबाइल में नेट नहीं चलने के चलते घरों में बैठे-बैठे उनका दिन काटना मुश्किल हो रहा है। बच्चे भी खेलने के लिए बाहर नहीं जा पा रहे हैं।

उधर, सासाराम, नालंदा, भागलपुर, मुंगेर और गया के बाद अब मुजफ्फरपुर में भी दो पक्षों में मारपीट और आगजनी की जानकारी निकल कर सामने आ रही है। मुजफ्फरपुर  के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बखरी गांव के स्थानीय चौक पर कुछ उपद्रवियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। साथ ही पत्थरबाजी भी की है।  भागलपुर और गया में भी विवाद हुआ है। 

मुंगेर में भी शनिवार की रात मूर्ति विसर्जन को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज करके मामले को संभाला। पुलिस के मुताबिक सभी जगहों पर स्थिति नियंत्रण में है।

टॅग्स :बिहार समाचारअमित शाहराम नवमीसांप्रदायिक तनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतनूरा कुश्ती या भड़ास निकालने का सही समय, महायुति में मारामारी

भारतगृह मंत्री अमित शाह से मिले सम्राट चौधरी, और अधिक मजबूती से काम करेगी NDA सरकार

भारतConstitution Day 2025: 'मजबूत राष्ट्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है संविधान', अमित शाह ने संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं

भारतकुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण के पवित्र शंख को समर्पित स्मारक 'पांचजन्य' का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई