लाइव न्यूज़ :

बिहार के शिवहर में घोड़े पर सवार होकर बिजली बिल की वसूली करना पड़ा महंगा, अधिकारियों के सख्त तेवर, जायेगी नौकरी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2022 15:18 IST

हाल में बिहार का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो शिवहल जिले का था. इसमें कर्मचारी घोड़े पर बैठकर बिजली बिल वसूल करता नजर आ रहा है. अब इस मामले में कार्रवाई करने की तैयारी है.

Open in App

शिवहर: बिहार के शिवहर जिले में घोड़े पर बैठकर बिजली बिल वसूलने को लेकर चर्चा में आए फ्रेंचाइजी के कर्मी अभिजीत तिवारी की नौकरी खतरे में आ गई है. दरअसल, बिजली विभाग के आला अधिकारियों ने इस संबंध में कार्यपालक अभियंता से रिपोर्ट मांगा था. कार्यपालक अभियंता ने इस संबंध में विभाग को रिपोर्ट भेज दिया है. ऐसे में अब फ्रेंचाइजी के कर्मी अभिजीत तिवारी को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा. 

इस संबंध में कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फ्रेंचाइजी कर्मी अभिजीत ने सोची-समझी साजिश के तहत घोड़े पर बैठकर बिजली बिल वसूल करने का नाटक किया था. उन्होंने बताया कि विभाग का इससे कोई लेना देना नहीं है. 

अभिजीत ने सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा किया था. इसको लेकर बिजली विभाग के अधिकारी ने पहले ही कहा था कि यह उसका व्यक्तिगत फैसला है. दरअसल, सोशल मीडिया पर पिछले दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें फ्रेंचाइजी कर्मी अभिजीत घोड़े पर सवार होकर बिजली बिल वसूलते दिखा था. 

अभिजीत तिवारी ने बताया था कि पेट्रोल की कीमतों के बढने के कारण वह बाइक की जगह घोड़े पर सवार होकर बिजली बिल वसूलता है. अभिजीत तिवारी विष्णुपुर किशुनदेव गांव का निवासी है और जाफरपुर में फ्रेंचाइजी कर्मी के रूप में बिजली बिल वसूलने का काम करता है. 

टॅग्स :बिहार समाचारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील