लाइव न्यूज़ :

बिहार: PMCH अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष सतेंद्र नारायण सिंह निलंबित, कोरोना जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: April 9, 2020 14:28 IST

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार में भी लगातार इस घातक वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को प्रदेश में 12 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 51 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना के 12 पॉजिटिव मामले सामने आने से हडकंप मच गया है।PMCH के माइक्रोबायोलॉजी विभाग अध्यक्ष सतेंद्र नारायण सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

पटनाः बिहार में अचानक एक दिन में कोरोना के 12 पॉजिटिव मामले सामने आने से हडकंप मच गया है। इसी बीच पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में माइक्रोबायोलॉजी विभाग अध्यक्ष सतेंद्र नारायण सिंह को निलंबित करने की खबर है। उन्हें COVID-19 संबंधित जांच में सहयोग नहीं करने और सरकार के नियमों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निलंबित किया गया है। 

बता दें कि गुरुवार को प्रदेश में 12 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 51 हो गई है। बीते दिन  प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 39 थी। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने बताया है कि बिहार में 12 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव केस 51 हो गए हैं। इनमें सिवान के एक परिवार के 10 लोग भी शामिल हैं। ये सभी कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं।   

सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बुधवार को बताया था कि कोरोना संक्रमण के 4,699 मामलों की जांच की गयी है, जिसमें कोरोना सक्रंमित पाए गए लोगों में से 15 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। सीवान जिला के 4, मुंगेर के 6 एवं पटना के 5 संक्रमित व्यक्ति अब ठीक हो चुके हैं। 

आपको बता दें, देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 166 पर पहुंच गई है और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है। अब भी 5,095 लोग संक्रमित हैं जबकि 472 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है तथा एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया है। 

देशभर में पिछले 24 घंटे में 17 और लोगों की मौत हुई है। उसने बताया कि आठ लोगों की मौत महाराष्ट्र में, तीन की गुजरात में, दो की जम्मू कश्मीर में और एक-एक व्यक्ति की मौत पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक तथा तमिलनाडु में हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 72 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद गुजरात में 16 लोगों की, मध्य प्रदेश में 13 और दिल्ली में नौ लोगों की मौत हुई। पंजाब तथा तमिलनाडु में आठ-आठ लोगों की मौत हुई जबकि तेलंगाना में सात लोगों ने जान गंवाई। 

पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में पांच-पांच लोगों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर तथा उत्तर प्रदेश में चार-चार लोगों ने जान गंवाई जबकि हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई। केरल में दो लोगों ने जान गंवाई। बिहार, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम