लाइव न्यूज़ :

बिहार में बुजुर्गों को राहत, घर पर ही नर्सिंग सहायता, पैथोलॉजी, बीपी जांच, ईसीजी टेस्ट, फिजियोथेरेपी और आपातकालीन चिकित्सा सहायता?, सीएम नीतीश ने एक्स पर किया पोस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2026 15:37 IST

24 नवंबर 2005 को राज्य में जब से हमलोगों की सरकार बनी तब से न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर चलते हुए हमलोगों ने समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान एवं हर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे बिहार को अपना परिवार माना है और सबके मान और सम्मान का पूरा ख्याल रखा है।लोग सम्मान के साथ आसानी से जीवन व्यतीत कर सकें इसे लेकर हमलोगों ने गंभीरता से कार्य प्रारंभ कर दिया है।नागरिकों के जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करना तथा उनके जीवन को और भी आसान बनाना है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य के बुजुर्गों को उनके घर पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक नयी योजना शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को इस योजना को प्राथमिकता देते हुए लागू करने का निर्देश दिया है। यह योजना नीतीश कुमार सरकार की ‘सात निश्चय’ पहल के तहत आती है।

घर पर ही अत्यावश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध-

1. नर्सिंग सहायता की सुविधा।

2. घर पर ही पैथोलॉजी जांच की सुविधा।

3. ब्लड प्रेशर जांच और ई॰सी॰जी॰ जांच की सुविधा।

4. फिजियोथेरेपी की सुविधा।

5. आपातकालीन स्थिति में सभी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता।

कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकता के समय उनके घर पर ही नर्सिंग सहायता, घर पर पैथोलॉजी जांच, रक्तचाप (बीपी) की जांच, ईसीजी टेस्ट, फिजियोथेरेपी और आपातकालीन स्थितियों में अन्य प्रकार की चिकित्सा सहायता सहित आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।’’ उन्होंने लिखा कि स्वास्थ्य विभाग को यह सुनिश्चित करने के लिए तेजी से काम करने का निर्देश दिया गया है कि राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को उनके घरों पर ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बिहार मंत्रिमंडल ने हाल में बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के उद्देश्य से 2025 से 2030 तक अगले पांच वर्षों के लिए ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम को लागू करने की मंजूरी दी है। राज्य सरकार 2015 से अब तक दो ‘सात निश्चय’ कार्यक्रम पहले ही लागू कर चुकी है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी