लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव: LJP के प्रिंस राज 84 हजार वोटों से आगे, कांग्रेस दूसरे नंबर पर

By भाषा | Updated: October 24, 2019 16:32 IST

समस्तीपुर लोकसभा सीट लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान के निधन से रिक्त हुई है। पार्टी ने यहां से उनके बेटे प्रिंस राज को उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देराज को 300551 मत मिले हैं वहीं कुमार को 216635 मत मिले हैं। किशनगंज विधानसभा सीट पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कमरुल होदा भारतीय जनता पार्टी की स्वीटी सिंह से 7,398 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की अभी तक की मतगणना में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रिंस राज अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार अशोक कुमार से करीब 84 हजार मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

राज को 300551 मत मिले हैं वहीं कुमार को 216635 मत मिले हैं। बिहार में पांच विधानसभा सीटों बेलहार, सिमरी बख्तियारपुर, नाथनगर,किशनगंज और दरौंद में हुए उपचुनाव की मतगणना भी चल रही हैं। जिसमें राजद दो सीटों पर, जदयू और एआईएमआईएम एक-एक सीटों पर आगे हैं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है।

सिमरी बख्तियारपुर से राजद के जफर आलम जदयू के अरुण कुमार से 825 सीटों पर आगे चल रहे हैं। आलम को जहां 26,452 मत मिले हैं वहीं कुमार को 25,627 मत मिले हैं। किशनगंज विधानसभा सीट पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कमरुल होदा भारतीय जनता पार्टी की स्वीटी सिंह से 7,398 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

नाथनगर सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के लक्ष्मीकांत मंडल राष्ट्रीय जनता दल की रबिया खातून से 5,811 मतों के अंतर से आगे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार कर्णजीत सिंह जनता दल यूनाइटेड के अजय कुमार सिंह से 5,717 मतों के अंतर से आगे हैं। बेलहर सीट से राष्ट्रीय जनता दल के रामदेव यादव जनता दल यूनाइटेड के लालधारी यादव से 9,058 मतों के अंतर से आगे हैं। 

टॅग्स :बिहारलोक जनशक्ति पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ