लाइव न्यूज़ :

बिहार: गया में रूसी महिलाओं ने किया पिंडदान-तर्पण, सनातन संस्कृति के प्रति बढ़ रहा विश्वास

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2019 20:16 IST

Open in App
ठळक मुद्देरूस की छह महिला तीर्थयात्रियों ने सनातन धर्म की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अपने पितरों का देवघाट पर पिंडदान किया.इन महिला पिंडदानियों में रूस की एलेना कशिटसाइना, यूलिया वेरेमिनको, इरेस्को मगरिटा, औक्सना कलिमेनको, इलोनोरा खतिरोबा व इरिना खुचमिस्तोबा शामिल हैं.

बिहार के गया में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष मेले में आने वालों में न केवल हिंदू धर्मावलंबी ही हैं, बल्कि भारत की सनातन परम्परा और संस्कृति के प्रति विदेशियों का विश्वास लगातार बढ़ती जा रही है. इसकी बानगी बिहार के गया में इन दिनों देखने को मिल रही है, जहां पितृ पक्ष मेले में इन दिनों विदेशी श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो रही है. इस क्रम में रूस की छह महिला तीर्थयात्री गया पहुंचीं और यहां की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उन्होंने अपने पितरों का देवघाट पर पिंडदान किया.

यहां उल्लेखनीय है कि ‘गया जी’ में चल रहे पितृमुक्ति के महापर्व पितृपक्ष मेले के दौरान पूरे विश्व से हिंदू धर्म के माननेवाले लोग आते हैं. यहां आकर वे अपने पितरों की मुक्ति की कामना से पिंडदान और तर्पण के कर्मकांडों को पूरा करते हैं. इसी क्रम में आज रूस की छह महिला पिंडदानी ‘गया जी’ पहुंची. इससे पहले इन सभी पिंडदानियों ने वाराणसी में पिंडदान के कर्मकांडों को पूरा किया, इसके बाद ये सभी महिला पिंडदानी ‘गया जी’ में पिंडदान व तर्पण के कर्मकांडों को पूरा किया.

इन महिला पिंडदानियों में रूस की एलेना कशिटसाइना, यूलिया वेरेमिनको, इरेस्को मगरिटा, औक्सना कलिमेनको, इलोनोरा खतिरोबा व इरिना खुचमिस्तोबा शामिल हैं. रूस से पहुंची महिला तीर्थ यात्रियों ने अन्त: सलिला फल्गु में तर्पण भी किया. इन सभी रूसी तीर्थयात्रियों का पिंडदान और तर्पण धर्म प्रचारक लोकनाथ गौड़ ने करवाया. पिंडदान करने वाली महिलाएं रूस के अलग-अलग क्षेत्रों की हैं. सभी महिला श्रद्धालु भारत की सभ्यता-संस्कृति और साड़ी कल्चर से काफी प्रभावित दिखीं और यहां आने के अनुभव को यादगार बताया. सभी ने अपने पूर्वजों का पिंडदान भारतीय महिला परिधान यानी साडी पहनकर किया. इस दौरान सभी ने अपने माथे पर आंचल भी डाल रखा था.

यहां बता दें कि अभी ’गया जी’ में पितृपक्ष महासंगम को लेकर लाखों तीर्थयात्री अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण करने आये हुए हैं. इस पितृपक्ष मेले में बिहार के राज्यपाल समेत तेलंगाना और हिमाचल के राज्यपाल पिंडदान और तर्पण अपने पितरों के लिए कर चुके हैं. पूर्व विदेशमंत्री सुषमा स्वराज के भाई और भाभी समेत कई अन्य वीआईपी भी यहां पिंडदान और तर्पण कर चुके हैं.

टॅग्स :बिहारपटनागयाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी