लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनावः कांग्रेस विधायक दल की बैठक, जमकर चले लात घूंसे, विधायक दल के नेता बनने को लेकर भिड़ंत, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2020 21:54 IST

कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में हंगामा उस वक्त हुआ जब विधायक दल की बैठक में महाराजगंज से कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे और विधायक सिद्धार्थ के बीच कहासुनी हो गई. 

Open in App
ठळक मुद्देबताया जाता है कि कांग्रेस विधायक दल के नेता बनने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ.मौके पर कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे और विक्रम से कांग्रेस पार्टी के विधायक सिद्धार्थ के समर्थक आपस में भिड़ गए. विधायकों की बैठक में आज सड़क छाप गुंडागर्दी को भी शर्मसार कर देने वाला नजारा पेश किया गया.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के संपन्न हो जाने के बाद अब बिहार में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. इसबीच आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई.

बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट भी हुई. कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में हंगामा उस वक्त हुआ जब विधायक दल की बैठक में महाराजगंज से कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे और विधायक सिद्धार्थ के बीच कहासुनी हो गई. बताया जाता है कि कांग्रेस विधायक दल के नेता बनने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ.

इस मौके पर कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे और विक्रम से कांग्रेस पार्टी के विधायक सिद्धार्थ के समर्थक आपस में भिड़ गए. दोनों तरफ से गाली-गलौज और जमकर हाथापाई भी गई. कांग्रेस के नवनर्वाचित विधायकों की बैठक में आज सड़क छाप गुंडागर्दी को भी शर्मसार कर देने वाला नजारा पेश किया गया.

विधायक दल का नेता कौन बने? इस पर दो विधायकों के समर्थकों के बीच तकरार हुई और फिर दोनों ओर से जो लात-घूंसे चले. इस बीच भद्दी-भद्दी गालियों ने कांग्रेसी कल्चर की झलक दिखा दी. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद पटना में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई गई थी.

बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान सिद्धार्थ के समर्थकों की ओर से विजय शंकर दुबे को चोर कहकर बुलाया गया. इससे नाराज होकर दोनों पक्षों के बीच में बवाल मच गया और हाथापाई हो गई. जिस समय कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही थी, उस वक्त छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे भी इस बैठक में मौजूद थे.

इस बीच अलग अलग राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है. इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 19 विधायक चुनकर आये हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा की सिद्धार्थ की विक्रम से भारी मतों से जीत जीत हुई है. पार्टी के किसी कार्यक्रम में वे 4 से 5 लोगों को लेकर कभी भी शामिल हो सकते हैं. इसके मद्देनजर पार्टी में उन्हें आगे बढाने की जरुरत है. 

बैठक शुरू होने से पहले ही सदाकत आश्रम परिसर में ये चर्चा शुरू हो गई कि विधायक दल का नेता कौन बनेगा. कहा जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे विजय शंकर दूबे विधायक दल का नेता बनने की तैयारी के साथ आये थे. वे अपने साथ समर्थकों की फौज लेकर पहुंचे थे. उधर पटना के विक्रम से दूसरी दफे विधायक चुने गये सिद्धार्थ ने भी विधायक दल का नेता पद पर दावेदारी ठोक दी. सिद्धार्थ भी अपने समर्थकों के साथ आज सदाकत आश्रम पहुंचे थे. उनके समर्थक भी पूरे तेवर में थे.

टॅग्स :कांग्रेसबिहार विधान सभा चुनाव 2020सोनिया गाँधीराहुल गांधीपटनाभूपेश बघेलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब