लाइव न्यूज़ :

सदन में 243 विधायकों की बात नहीं सुनते हैं, क्या समाधान करेंगे?, पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2023 17:54 IST

बिहारः सुधाकर सिंह ने कहा कि राजद नीतीश कुमार को पीएम बनाना चाहती है तो दिक्कत नहीं, लेकिन पीएम वही बनेगा जिसे कांग्रेस का समर्थन मिलेगा

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार भाजपा के एजेंट हैं और महागठबंधन के साथ सरकार भले ही चला रहे हैं।सरकार चलाने की सभी नीति भाजपा की है। उपेंद्र कुशवाहा पार्टी का मुखौटा हैं।

पटनाः बिहार के पूर्व कृषि मंत्री व राजद विधायक सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमला करते जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा को लेकर कहा है कि जो सदन में 243 विधायकों की बात नहीं सुनते हैं, वे क्या समाधान करेंगे? उन्होंने कहा कि उन्हें देश घूमने की जरूरत नहीं है।

 

वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक आवेदन दे दें, उसी से मान लिया जाएगा की आप महागठबंधन के सहयोगी हैं। सुधाकर सिंह ने कहा कि राजद नीतीश कुमार को पीएम बनाना चाहती है तो दिक्कत नहीं, लेकिन पीएम वही बनेगा जिसे कांग्रेस का समर्थन मिलेगा। सुधाकर सिंह यही नहीं रुके।

उन्होंने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा भाजपा का एजेंट बताए जाने वाले सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के एजेंट हैं, वह महागठबंधन के साथ सरकार भले ही चला रहे हैं लेकिन सरकार चलाने की सभी नीति भाजपा की है।

वहीं जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा द्वारा उठाए जा रहे है सवाल कि खरमास के बाद सुधाकर सिंह को राजद पार्टी से बाहर निकाल देगी। इस पर उन्होंने कहा कि जदयू प्रवक्ता नेता के सवाल का जवाब हम नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा पार्टी का मुखौटा हैं।

मेरा सवाल सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से है। हम मंडी कानून, खाद की कालाबाजारी और किसानों की समस्या को लेकर सवाल करते हैं। मुख्यमंत्री को इसकी जबाव देना चाहिए। पार्टी प्रवक्ता कुछ भी बोल रहे हो उसका जवाब नहीं देने वाले हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाआरजेडीBJPआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो