लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप से राजद ने कर लिया किनारा! चुनाव प्रचारकों की सूची से नाम गायब, कांग्रेस के लिए कर सकते हैं प्रचार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2021 20:24 IST

तेजप्रताप यादव हाल में राजद के शीर्ष नेताओं की आलोचना को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले लालू यादव को दिल्ली में कुछ लोगों द्वारा बंधक बनाकर रखे जाने की बात कहकर सनसनी मचा दी थी।

Open in App

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसादा यादव के बड़े लाल विधायक तेजप्रताप यादव को धीरे-धीरे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इस बात का ऐलान पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कर दिया था. इसकी पुष्टी गुरुवार को उस वक्त भी हो गई है, जब बिहार विधानसभा उप चुनाव को लेकर राजद ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी. 

इसमें पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यदाव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत 20 राजद नेताओं को शामिल किया गया है, लेकिन इस सूची में तेजप्रताप यादव का नाम गायब है. 

ऐसे में अब यह कहा जा रहा है कि तेजप्रताप उप चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट मांगते नजर आएंगे. तेजप्रताप ने गुरुवार को कांग्रेस नेता अशोक राम से मुलाकात की थी. अब खुद कांग्रेस नेता अशोक राम ने इस बात की पुष्टि की है कि तेजप्रताप यादव उनके बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार अतिरेक के लिए वोट मांगेंगे. 

बता दें कि 30 अक्टूबर को बिहार विधानसभा की दो सीटों पर उप चुनाव होगा. इसको लेकर सियासी दल तैयारियों में जुट गया है. इस बीच राजद ने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी. इस सूची में लालू प्रसाद यादव पहले स्थान पर है. 

लालू ने हाल में की थी तेजस्वी की तारीफ पर तेजप्रताप को भूले

लालू यादव फिलहाल दिल्ली में है. इस सूची में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, श्याम रजक, अब्दुलबारी सिद्दीकी, तनवीर हसन, वृषिण पटेल, मनोज कुमार झा, भरत मंडल के नाम शामिल हैं. वहीं, तेजप्रताप के नाम की चर्चा तक नहीं है.

उल्लेखनीय है कि राजद के पहले प्रशिक्षण शिविर के दौरान लालू प्रसाद यादव ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तो तारीफ की थी, लेकिन तेजप्रताप के बारे में एक शब्द तक भी नहीं कहा था. उन्होंने कहा था कि तेजस्वी के नेतृत्व में राजद का प्रभाव बिहार में बढ़ा है. 

बता दें कि हाल में तेजप्रताप ने कई मौकों पर राजद के कुछ शीर्ष नेताओं पर सवाल खड़े किए हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने दिल्ली में लालू यादव को बंधक बनाए जाने की बात कहकर सनसनी फैला दी थी.

 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहार समाचारआरजेडीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा