बिहार: रामकृपाल यादव का नीतीश सरकार पर हमला, बोले- "नीतीश कुमार उड़ता बिहार बनाने पर तूले हैं"

By एस पी सिन्हा | Published: December 10, 2022 05:10 PM2022-12-10T17:10:57+5:302022-12-10T17:13:50+5:30

पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसी जमाने में लालू यादव के सहयोगी रहे भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब उड़ता पंजाब की जगह उड़ता बिहार बना रहे हैं।

Bihar: Ram Kripal Yadav attacked Nitish government, said- "Nitish Kumar is hell-bent on making flying Bihar" | बिहार: रामकृपाल यादव का नीतीश सरकार पर हमला, बोले- "नीतीश कुमार उड़ता बिहार बनाने पर तूले हैं"

फाइल फोटो

Highlightsभाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने बिहार में बढ़ती नशेबाजी को लेकर नीतीश सरकार पर किया तंजरामकृपाल यादव ने कहा नीतीश सरकार अब उड़ता पंजाब की जगह उड़ता बिहार बना रही है नीतीश सरकार की गलत नीतियों की वजह से शराबबंदी कानून पूरी तरह फेल हो चुका है

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र से भाजपा के लोकसभा सांसद रामकृपाल यादव का कहना है कि बिहार के युवाओं में स्मैक और अन्य पदार्थों की लत लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिसके कारण अब उड़ता पंजाब की जगह उड़ता बिहार बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पटना और बिहार के अन्य इलाकों में शराबबंदी के बाद एक नई प्रवृति बढ़ती जा रही है।

रामकृपाल यादव ने बताया कि वह इस मुद्दे को शुक्रवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान भी उठा चुके हैं। जिसमें उन्होंने जिक्र किया था कि बिहार में सूखे नशे की समस्या लगातार बढ़ रही है। उनका कहना है कि बिहार में शराबबंदी के बाद युवा वर्ग सूखा नशा जैसे गांजा, हेरोइन, ड्रग्स और अफीम का सेवन करने लगा है। रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन राज्य की नीतीश सरकार की गलत नीतियों की वजह से यह कानून बिहार में पूरी तरह फेल हो चुका है।

उन्होंने कहा कि इस कानून की वजह से जहां एक तरफ बिहार को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ सूखा नशा लेकर बिहार का नौजवान भी बर्बाद हो रहा है क्योंकि शराबबंदी के बाद सूखा नशा का उपयोग प्रदेश में बढ़ता जा रहा है। इससे लोगों की जानें जा रही है। यही नही अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। नशे की लत में फंस चुका युवा अपने घर में ही चोरी और अपराध करने लगा है।

इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नीतीश सरकार पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि उड़ता पंजाब की बातें कही जाती थी लेकिन नीतीश सरकार में बिहार भी उड़ता पंजाब की तरह उड़ता बिहार बनता जा रहा है। महागठबंधन सरकार सूखे नशे के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर बने कानून को राज्य में सख्ती से पालन नहीं करवा रही है।

Web Title: Bihar: Ram Kripal Yadav attacked Nitish government, said- "Nitish Kumar is hell-bent on making flying Bihar"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे