लाइव न्यूज़ :

राघोपुर सीट पर हालात खराब?, फुलपरास विधानसभा सीट से भी लड़ेंगे तेजस्वी यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2025 18:47 IST

अगर राजद नेता तेजस्वी यादव किसी कारणवश राघोपुर सीट से चुनाव हार जाते हैं तो फिर उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर ग्रहण लग जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी के फुलपरास से चुनाव लड़ने की चर्चा ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है।जानकारों के अनुसार तेजस्वी यादव महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। मिथिलांचल में राजद की पकड़ मजबूत रही है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव कोई रिस्क लेने के मूड में दिखाई नहीं दे रहे हैं। यही कारण है कि राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी डगमगाती नैया को देखते हुए तेजस्वी यादव एक और विधानसभा क्षेत्र से अपनी जीत सुनिश्चित करने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो तेजस्वी यादव इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। इसमें एक राघोपुर, जहां से वे मौजूदा विधायक हैं और दूसरी मधुबनी जिले की फुलपरास सीट, जहां से कभी जननायक कर्पूरी ठाकुर भी विधायक रहे थे। ऐसे में तेजस्वी के फुलपरास से चुनाव लड़ने की चर्चा ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है।

सियासत के जानकारों के अनुसार तेजस्वी यादव महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। ऐसे में अगर वह किसी कारणवश राघोपुर सीट से चुनाव हार जाते हैं तो फिर उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर ग्रहण लग जा सकता है। ऐसी स्थिति में राजद कोई भी बडा रिस्क लेने को तैयार नहीं है। दरअसल मिथिलांचल में राजद की पकड़ मजबूत रही है।

ऐसे में अगर तेजस्वी यादव यहां से चुनावी ताल ठोकते हैं तो अति पिछड़ा वर्ग के बीच उनकी स्वीकार्यता बढ़ाने में मदद मिलेगी। बता दें कि बिहार की आबादी में ईबीसी की हिस्सेदारी करीब 36 प्रतिशत है और मिथिलांचल में यह वोट बैंक निर्णायक भूमिका निभाता है। राजद ने हाल ही में मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

जो मधुबनी के फुलपरास क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं और ईबीसी समाज के प्रभावशाली चेहरे हैं। सियासत के जानकारों का मानना है कि तेजस्वी अगर फुलपरास से मैदान में उतरते हैं, तो पूरे मिथिलांचल में महागठबंधन को बड़ा फायदा हो सकता है। उल्लेखनीय है कि राघोपुर में तेजस्वी यादव के प्रति लोगों में नाराजगी की खबर है।

इस बीच उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने राघोपुर का दौरा कर तेजस्वी यादव के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लोगों के आक्रोश को और बढा दिया है। ऐसे में तेजस्वी यादव के लिए राघोपुर में राह आसान नहीं दिखाई दे रहा है। इधर, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर भी चर्चा जारी है।

सूत्रों के अनुसार राजद 125-130 सीटें अपने पास रखना चाहती है, जबकि वाम दलों को 30-35 सीटें, वीआईपी को 18-20 और रालोजपा व झामुमो को 3-4 सीटें देने का फॉर्मूला बन रहा है। वहीं कांग्रेस ने राजद को 54 सीटें ऑफर की है। लेकिन कांग्रेस 75 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब