लाइव न्यूज़ :

मुंगेर विधानसभा सीटः प्रशांत किशोर को झटका, मतदान से पहले जनसुराज छोड़ भाजपा में शामिल संजय सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2025 14:06 IST

संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए रणनीतिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है।मुंगेर विधानसभा सीट पर अब मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।प्रशांत किशोर के लिए यह घटनाक्रम एक चुनावी झटका माना जा रहा है।

मुंगेरः बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले जनसुराज के उम्मीदवार संजय सिंह ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के मुंगेर प्रभारी राजेश झा के अनुसार, संजय सिंह ने भाजपा उम्मीदवार कुमार प्रणय और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका यह निर्णय ‘‘विकास और स्थिर सरकार’’ की दिशा में उठाया गया कदम है। संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं।

माना जा रहा है कि जनसुराज के उम्मीदवार का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए रणनीतिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है और यह कदम मुंगेर सीट के चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। इस बीच, प्रशांत किशोर के लिए यह घटनाक्रम एक चुनावी झटका माना जा रहा है। मुंगेर विधानसभा सीट पर अब मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

बिहार में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा राजग : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार में दो-तिहाई बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि लोग राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शासनकाल की तुलना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्ष के कार्यकाल से कर रहे हैं।

बांका जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार पर आज तक भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा, जबकि राजद के कई नेता भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में लोगों को डराया-धमकाया जाता था, जबकि राजग सरकार ने जनता के हित में काम किया है।

रक्षा मंत्री ने कहा, “राजद शासन के दौरान बिहार का स्वास्थ्य बजट मात्र 700 करोड़ रुपये था, जो अब राजग सरकार में बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये हो गया है। यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार जनता के स्वास्थ्य को लेकर कितनी गंभीर है।” कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा, “कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि सीमावर्ती इलाकों में सड़कें बेहतर हों।

राजद भी नहीं चाहता था कि बिहार में विकास हो। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की राजनीति में विकास विरोधी सोच को खत्म कर दिया है।” उन्होंने कहा, “जब मोदी ने सत्ता संभाली, तब भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान पर थी। आज यह पांचवें स्थान पर है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगी।”

सिंह ने आतंकवाद के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पड़ोसी देश में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा, “अगर आतंकवादी ऐसी हरकत दोबारा करेंगे, तो हम और भी कड़ा जवाब देंगे। ऑपरेशन सिंदूर रुका है, समाप्त नहीं हुआ।”

रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह सशस्त्र बलों का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “राजग कभी भी जाति, मजहब या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता। हमने जो वादे अपने घोषणापत्र में किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। बिहार को विकसित राज्य बनाने का काम केवल राजग ही कर सकता है।”

 

टॅग्स :जन सुराजबिहार विधानसभा चुनाव 2025प्रशांत किशोरBJPपटनामुंगेरRajiv Ranjan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब