लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः लफुआ और देशद्रोही कन्हैया कुमार?, भाजपा विधायक उमाकांत सिंह ने कहा-हिम्मत है तो चनपटिया से चुनाव लड़कर दिखाएं, जमानत जब्त करा देंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 17, 2025 18:10 IST

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः कन्हैया कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो कन्हैया यहां से चुनाव लड़कर दिखाएं, जमानत जब्त करा देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजिसका अपना कोई अस्तित्व नहीं है, वह पार्टी को क्या मजबूत करेगा?देश विरोधी लोग हैं। इनका गांधी के चंपारण में क्या काम है? कन्हैया कुमार के साथ सिर्फ लफुआ चल रहे हैं। उनका कोई जनाधार नहीं है।

पटनाः कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के द्वारा रविवार को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से ’पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा की शुरुआत किए जाने के बाद सूबे में सियासत गर्मा गई है। इसी कड़ी में पश्चिम चंपारण के चनपटिया से भाजपा विधायक उमाकांत सिंह ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को लफुआ और देशद्रोही बताते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसे लोगों को ही अपनी पार्टी में शामिल करती है। उन्होंने कन्हैया कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो कन्हैया यहां से चुनाव लड़कर दिखाएं, जमानत जब्त करा देंगे।

उमाकांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिसका अपना कोई अस्तित्व नहीं है, वह पार्टी को क्या मजबूत करेगा? ये देश विरोधी लोग हैं। इनका गांधी के चंपारण में क्या काम है? उमाकांत सिंह से जब कन्हैया कुमार के यात्रा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

यात्रा में कन्हैया कुमार के साथ सिर्फ लफुआ चल रहे हैं। उनका कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने कहा कि चंपारण वो धरती है, जहां महात्मा गांधी को छोड़कर जो भी नेता यहां से अपनी यात्रा किए हैं, वो सफल नहीं हो पाए। इसका कारण है कि चंपारण एनडीए का गढ़ है। इसे कोई कन्हैया भेद नहीं पाएगा। महागठबंधन में कन्हैया की एंट्री होती है तो राजद और कांग्रेस दो भागों में बंट जाएगा।

उमाकांत सिंह ने कहा कि कांग्रेस उग्रवादी संगठन से तालमेल रखने वाले लोग हैं। ये देश का विभाजन करने की बात करते हैं। ये सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। ये चाइना को समर्थन देने वाली कम्युनिस्ट पार्टी के लोग हैं। उन्होंने कहा कि जब बिहार में राजद की सरकार थी तो किसी को पलायन की चिंता नहीं थी।

उस समय कांग्रेस का समर्थन भी राजद पर था। तब ये पलायन यात्रा कहां थी? अब बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है, इनके रहते हर विभाग में हर किसी को नौकरी मिली है। बता दें कि पश्चिम चंपारण से शुरू हुई कांग्रेस की यह पलायन रोको नौकरी दो यात्रा 14 अप्रैल तक बिहार के 20 जिलों से होकर गुजरेगी।

कांग्रेस इस यात्रा के जरिए बीपीएससी पेपर लीक के मुद्दे को उठा रही है। इस यात्रा को बिहार की सियासत में कन्हैया की वापसी के तौर पर देखी जा रही है। यात्रा के पहले दिन कन्हैया कुमार ने कहा कि चुनाव को लेकर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।

टॅग्स :बिहारBJPकांग्रेसकन्हैया कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया