लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: "नीतीश 'सिद्धांतहीन राजनीति' करके पापी बनना पसंद करेंगे?", राजद नेता शिवानंद तिवारी ने 'पाला बदलने' की संभावना पर सवाल उठाते हुए कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 28, 2024 10:15 IST

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने जदयू प्रमुख नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें बेहद आश्चर्य है कि वे 'सिद्धांतहीन राजनीति' करके पापी बनना पसंद करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराजद नेता शिवानंद तिवारी ने जदयू प्रमुख नीतीश कुमार पर किया सीधा हमलातिवारी ने कहा कि आश्चर्य है कि नीतीश 'सिद्धांतहीन राजनीति' करके पापी बनना पसंद करेंगेराजद नेता ने कहा कि नीतीश को कई कई बार फोन करके मिलने का समय मांगा लेकिन नहीं मिला

पटना: बिहार में सत्ता की अगुवाई कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मौजूदा कार्यकाल में दूसरी बार 'पाला बदलने' के कयास के बीच सियासी बयानबाजी का घमासान भी चल पड़ा है।

बिहार में बेहद नाटकीय तरीके से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में राजद नेता शिवानंद तिवारी ने बीते शनिवार को जदयू प्रमुख नीतीश कुमार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उन्हें बेहद आश्चर्य है कि नीतीश कुमार 'सिद्धांतहीन राजनीति' करके पापी बनना पसंद करेंगे।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार उन्होंने कहा, "राजनीतिक बदवलाव के बीच कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन करके मिलने का समय मांगा हालांकि नीतीश कुमार ने मुझे मिलने या समय देने से इनकार कर दिया।”

राजद नेता तिवारी ने कहा, "नीतीश कुमार महात्मा गांधी के अनुयायी होने का दावा करते हैं। उन्हें गांधीजी के बताए सात प्रकार के कामों से बचना चाहिए जिन्हें बापू ने "पाप" कहा था।"

उन्होंने आगे कहा, "महात्मा गांधी सात प्रकार के कर्मों को पाप मानते थे। जीवन में सबसे पहले जिन कामों से बचना चाहिए उनमें से एक है 'सिद्धांतहीन राजनीति' और मुझे नहीं लगता कि नीतीश जी उसका पापी बनना पसंद नहीं करेंगे।''

शिवानंद तिवारी के अलावा राजद के अन्य वरिष्ठ नेता और दिनारा विधायक विजय कुमार मंडल ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें ऐसा नेता बताया, जो किसी का नहीं हो सकताय़

राजद विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा, “अगर कोई नेता ईबीसी का विरोध करता है, तो वह नीतीश हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि वह कर्पूरी ठाकुर के अनुयायी हैं, लेकिन तथ्य यह है कि उन्होंने 1978 में एक बैठक की अध्यक्षता की थी, जो ईबीसी आरक्षण पर कर्पूरीजी के फैसले के खिलाफ बुलाई गई थी।”

वहीं राजद की ओर से किये जा रहे इन हमलों पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राजद नेता नीतीश कुमार के खिलाफ ''हताशा में'' ऐसी टिप्पणी और आलोचना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “ये वे नेता थे जो ‘नौकरी के बदले ज़मीन’ में विश्वास करते थे लेकिन नीतीश जी ने इतनी सारी नियुक्तियाँ कीं और उन्हें कभी भी इन सबका अनुचित लाभ उठाने का अवसर नहीं दिया, न तो नियुक्तियों में और न ही पोस्टिंग में।”

टॅग्स :नीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब