लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: बेल मिलना मतलब दोषमुक्त होना नहीं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मनीष सिसोदिया पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2024 17:44 IST

Bihar Politics News: आम आदमी पार्टी द्वारा मनाए जा रहे जश्न को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि मनीष सिसोदिया को बेल मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देजीतन राम मांझी ने कहा कि यह एक न्यायिक प्रक्रिया है। जेल गए और कानूनी प्रक्रिया के तहत बाहर आए हैं।बेल हो जाने का यह मतलब नहीं होता है कि दोष मुक्त हो गए।

Bihar Politics News: सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के द्वारा मनाए जा रहे जश्न को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि मनीष सिसोदिया को बेल मिला है। इसका मतलब ये नहीं है कि वो दोष मुक्त हो गए हैं। दरअसल, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के शनिवार को दिल्ली से पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों के द्वारा यह पूछे जाने पर कि मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी के नेता बोल रहे हैं कि साजिश के साथ केजरीवाल को फंसाया जा रहा है।

जिसके जवाब जीतन राम मांझी ने कहा कि यह एक न्यायिक प्रक्रिया है। कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल गए और कानूनी प्रक्रिया के तहत बाहर आए हैं। बेल हो जाने का यह मतलब नहीं होता है कि दोष मुक्त हो गए। बेल मिल जाने के बाद कोई भाषण देना या राजनीतिक बात बोलना ठीक नहीं है, अगर और कहीं कुछ बात होता है तो फिर दोबारा जेल जा सकते हैं।

इस पर कुछ कहने की बात नहीं है न्यायालय का मामला है। वहीं आरक्षण के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि क्रीमी लेयर और कोटा में कोटा दो बात है। हम भी मंत्रिमंडल में थे, हमारी भी बात हुई है। क्रीमी लेयर नहीं होना चाहिए। यह प्रधानमंत्री का निर्देश है, यह सही बात है। शेड्यूल कास्ट के जो लोग हैं, उसमें क्रीमी लेयर करके जैसे ओबीसी में है, उस तरह नहीं होना चाहिए।

लेकिन समाज में आज भी कुछ ऐसे लोग हैं जो हासिये पर हैं। उनके लिए तो व्यवस्था होनी चाहिए। जीतन राम मांझी ने कहा हमारा मानना है कि शेड्यूल कास्ट में बिहार में 21 जातियां हैं। 21 जातियों में से 4 जाति जिससे डी4 कहते हैं। आज के समय में जज हो, कलेक्टर हो, इंजीनियर हो रेलवे हो सब में रिप्रेजेंटेशन की बात कही जायेगी तो ये चार जातियों ने 90 फीसदी भाग लिया हुआ है।

लेकिन जो बाकी और जातियां है इनको आज तक आरक्षण नहीं मिला है। इसलिए हमारी मांग है कि इनके लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए। बता दें कि जब सुप्रीम कोर्ट ने क्रीमी लेयर को लेकर निर्णय लिया था तब जीतन राम मांझी ने कहा था कि वो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के समर्थन में हैं। ये लागू होना चाहिए क्योंकि जो अमीर है वो अमीर होते जा रहे हैं।

जो गरीब है वो गरीब होते जा रहे हैं। साथ ही चिराग पासवान के द्वारा आरक्षण पर दिए बयान को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा ये सामाजिक बात है, बाबा भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि लगातार समीक्षा होनी चाहिए की कौन आगे बढ़ा और आगे नहीं बढ़ा,आज 76 वर्ष हो गया 5 से 7 बार समीक्षा होनी चाहिए थी। इस बात की चर्चा क्यों भूल जाते हैं जो लोग आज कह रहे हैं।

टॅग्स :जीतन राम मांझीमनीष सिसोदियादिल्ली सरकारसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब